फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो इस वजह से शाहरुख खान की हर फिल्म में होता है एक पंजाबी गाना

Fri, 14 Jul 2017 10:07 AM IST
amarujala.com- Presented by: रिशु राज सिंह
विज्ञापन
1 of 9
शाहरुख खान - फोटो : self
बॉलीवुड के किंग खान की हर फिल्म में एक-न-एक पंजाबी गाना होता ही है, इसका कारण खुद शाहरुख खान ने बताया पढ़िए...
विज्ञापन

2 of 9
Shahrukh khan
दरअसल, शाहरुख़ ख़ान और अनुष्का शर्मा अपनी आने वाली फ़िल्म 'जब हैरी मेट सेजल' को प्रमोट करने वीरवार को पंजाब के लुधियाना पहुंचें थे। यहां पर किंग खान ने खुद ट्रैक्टर भी चलाया।
विज्ञापन

3 of 9
Shahrukh khan
सबसे पहले नूरा सिस्टर्स की मौजूदगी में किंग खान ने अपनी फिल्म का एक गाना लांच किया। इसके बाद शाहरुख लुधियाना के गांव झांडे में पहुंच कर ट्रैक्टर चलाकर फिल्म के एक सीन को लाइव पेश किया। सिर पर परना बांधे ट्रैक्टर चलाने के बाद शाहरूख ने कहा कि इसे चलाना, खास कर मोड़ काटना कठिन है। 

4 of 9
Shahrukh khan
पंजाब के साथ उनकी रूचि पर शाहरूख बोले कि उनकी पत्नी के परिवार के संबंध होशियारपुर से हैं। इसी वजह से पंजाब उनको भी प्यारा लगता है। पंजाबी पूरे विश्व में विख्यात है। 
विज्ञापन

5 of 9
Shahrukh khan
इस बीच जब शाहरुख से पूछा गया कि उनकी हर फिल्मों में पंजाबी गीत क्यों होते हैं, तो उन्होंने बड़े ही मजाकिया लहजे में कहा कि मेरी पत्नी गौरी खान पंजाब से हैं। फिल्म में पंजाबी गाना न डालूं तो मुझे बहुत डांटती है। आगे शाहरुख ने कहा कि...
विज्ञापन

6 of 9
Shahrukh khan
आगे शाहरुख ने कहा कि गौरी को खुश करने के लिए फिल्म में पंजाबी गाना डालता हूं। इसके बाद शाहरूख ने अपनी आने वाली फिल्म के बारे में बताया।
विज्ञापन

7 of 9
Shahrukh khan
शाहरुख बोले कि इस फिल्म में वे नूरमहल के एक सिख युवा हरिंदर सिंह नेहरा का किरदार निभा रहे हैं। उनके साथ अनुष्का शर्मा गुजराती लड़की का रोल कर रही है। 

8 of 9
Shahrukh khan
इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग यूरोप के देशों में हुई है। इसमें वे ग्रुप ट्यूरिस्ट गाइड का रोल निभा रहे हैं। शाहरुख ने बताया कि इस मूवी में बटरफ्लाई समेत तीन पंजाबी गाने हैं।
विज्ञापन

9 of 9
Shahrukh khan
शाहरुख खान ने पिछले दिनों अमरनाथ यात्रा के दौरान हुए आतंकी हमले में लोगों की मौत पर शोक जताया और इस घटना की खुल कर निंदा करते हुए इसे दुखदायी बताया। साथ ही शाहरूख खान ने हमले के बावजूद बरकरार हौसले को लेकर अमरनाथ यात्रियों के जज्बे को सलाम किया और उन्होंने कहा कि धर्म में आस्था आपको बहादुर बनाती है। यही कारण है कि हमले के बावजूद यात्रियों में पूरा उत्साह है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें