फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में 2000 के नकली नोट, कहीं आपका नोट जाली तो नहीं, ऐसे पहचानें

Sun, 04 Dec 2016 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 9
दो हजार रुपये का नकली नोट
मोहाली में पकड़े गिरोह से नकली करेंसी मिलने के खुलासे के बाद ये डर फैल गया है कि कहीं आपका 2000 का नोट नकली तो नहीं। ऐसे करें पहचान।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
दो हजार रुपये का नोट
2000 के नोट का साइज है- 66× 166 एमएम। सिक्योरिटी थ्रेड जिस पर तीन शब्द लिखे होंगे- भारत, RBI, 2000। मैजेंटा यानी लाल और बैंगनी का मिश्रित रंग। बाई और 2000 लिखा वाटरमार्क है।
विज्ञापन

3 of 9
दो हजार रुपये का नोट
2000 के नोट पर देवनागरी में नोट की कीमत लिखी होगी। महात्मा गांधी की तस्वीर होगी। नोट पर एक ज्योमैट्रिक पैटर्न हुआ है, जो गांधी जी की तस्वीर के बिल्कुल करीब है।

4 of 9
2000 नोट
जब नोट को तिरछा किया जाता है तो थ्रेड का रंग हरे से नीले की ओर बदलता है। महात्मा गांधी सीरीज के नए नोट में आरबीआई के नए गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर हैं। दाईं और अशोक स्तंभ बना है।
विज्ञापन

5 of 9
fake 2000 rs note
2000 के नोट के पिछले हिस्से पर गौर करेंगे तो पाएंगे कि बाईं ओर इसका प्रिंटिंग साल -2016 मुद्रित होगा। मंगलयान की तस्वीर नोट के बीच में साफ दिखाई देगी। स्वच्छ भारत का लोगो होगा।
विज्ञापन

6 of 9
दो हजार रुपये का नोट
दृष्टिबाधित ऐसे पहचानें: नोट के फ्रंट पर बाईं और दाईं ओर 7 लाइन बनी हुई हैं। आयताकार आकृति में लिखा उभरे अक्षरों में लिखा 2000। महात्मा गांधी की आकृति उभरी हुई होगी। अशोक स्तंभ की आकृति उभरी हुई होगी।
विज्ञापन

7 of 9
कहीं आपका नोट नकली तो नहीं?
गौरतलब है कि बीते दिन नोटबंदी के बाद लोगों के पुराने हजार व 500 के नोट बदलने का झांसा देकर नकली नोट थमाने वाले गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने इस मामले में लोगों से तीस फीसदी कमीशन भी वसूलते थे।

8 of 9
नकली नोट छापने वाले भाई-बहन
गिरोह के मेंबरों को पुलिस ने लाल बत्ती लगी सफेद रंग की ऑडी कार में जगतपुरा पर लगाए गए स्पेशल नाके से दबोचा है। पुलिस ने उनसे 42 लाख की जाली करेंसी बरामद की। आरोपियों ने यह ऑडी कुछ दिन पहले ही खरीदी थी। हैरानी की बात यह है कि इस वारदात में एक महिला भी शामिल है।
विज्ञापन

9 of 9
नकली नोट छापने वाले भाई-बहन - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों की पहचान अभिनव वर्मा जीरकपुर, विशाखा वर्मा निवासी मकान नंबर 202, सी टाइप-रेलवे फैक्टरी कपूरथला व सुमन नागपाल निवासी गगनदीप कॉलोनी लुधियाना शामिल है। सुमन ब्लैक मनी को व्हाइट करने के लिए ग्राहक ढूंढता था। यह खुलासा एसपी परमिंदर सिंह ने किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें