फेसबुक पर वेल्डिंग वाले के प्यार में भारत आकर शादी करने वाली जाहना वतन क्यों लौटी, इसकी वजह सामने आ गई है। जाहना ने खुद पति की पोल खोली।
विज्ञापन
2 of 8
जाहना और टीनू का ब्रेकअप
कजाकिस्तान से टोहाना के गांव समैण आकर ब्याह रचाने वाली जाहना अब वतन लौट गई है। कजाकिस्तान से अमर उजाला की फोन पर बातचीत में सामने आया कि टीनू ने उससे कई बार मारपीट की थी। वह दो-दो शिफ्ट में काम करती थी, जबकि वह घर बैठे-बैठे लड़कियों से चैटिंग करता रहता था।
विज्ञापन
3 of 8
जाहना और टीनू का ब्रेकअप
टीनू और जाहना तब चर्चा में आए थे, जब जाहना की वीजा अवधि बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया के जरिए मामला विदेश मंत्रालय तक पहुंचा। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक के बाद एक टवीट कर पहले जाहना के वीजा अवधि को बढ़ाने की पहल की और बाद में दोनों को अपने दफ्तर बुलाकर खुद आवभगत की थी।
4 of 8
जाहना और टीनू की लव स्टोरी
ये प्यार ज्यादा दिन तक चल नहीं सका और आखिरकार जाहना अपने मुल्क वापस लौट गई। अपने फेसबुक पोस्ट में उसने अपने पति से अलगाव के बारे में लिखा था। इस संबंध में जब टीनू से बात करने की कोशिश की गई तो उसका फोन लगातार बंद मिला। उन्हें किए गए मैसेज का भी कोई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन
5 of 8
जाहना और टीनू का ब्रेकअप
जाहना ने टीनू से अलगाव की जिन वजहों का खुलासा किया है, वो चौंकाने वाली हैं। जाहना के मुताबिक टीनू और वो कुछ माह पहले बंगलूरू शिफ्ट हुए थे ताकि नौकरी कर सकें। जाहना को एक कंपनी में नौकरी मिल गई जबकि टीनू काम करने की बजाए सारा दिन फ्लैट पर बैठा रहता और जाहना से ही पैसों की डिमांड करता रहता।
विज्ञापन
6 of 8
टीनू के साथ दिल्ली में विदेश बहू जाहना
- फोटो : फाइल फोटो
जाहना का कहना है कि घर खर्च चलाने के लिए वो पहले कंपनी में, उसके बाद रशियन भाषा सिखाने का पार्ट टाइम जॉब भी करने लगी, लेकिन टीनू ने उसकी कद्र नहीं की। इतना ही नहीं, जब उसने तनख्वाह देने से इंकार कर दिया तो टीनू ने इमीग्रेशन विभाग को उसके नौकरी करने की औपचारिक शिकायत दे दी, क्योंकि जाहना यहां वर्क परमिट पर नहीं आई थी। इसलिए उसने नौकरी छोड़ दी और अपनी सैलरी से टिकट खरीदकर मुल्क लौट गई।
विज्ञापन
7 of 8
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और टीनू की लव स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला
जाहना ने टीनू पर कई गंभीर आरोप भी जड़े हैं। उसने बताया कि टीनू ने उसे कई बार थप्पड़ भी मारे। टीनू पर पैसे और अंगूठी चुराने के प्रयास का भी आरोप लगाया है। जाहना के मुताबिक बंगलूरू के फ्लैट में उसने टॉप्स उतारकर मेज पर रखे थे लेकिन अगले दिन मिले नहीं। उसे शक है कि वो टॉप्स भी टीनू ने ही गायब किए। टीनू ने गांव समैण में रहते हुए भी उसके पैसे चुराए थे, जिसके बाद दोनों थाने पहुंचे थे।
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और टीनू की लव स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला
जाहना ने बताया कि जब वो जॉब पर जाती थी तो टीनू घर पर बैठकर फेसबुक पर लड़कियों से चैटिंग करता था। उसने जब पूछताछ की तो बताया कि उसकी एक मैक्सिकन गर्लफ्रेंड भी है, जिसके बुलाने का उसे इंतजार है।