फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: हरियाणा में भी बने बाढ़ जैसे हालात, स्कूली छात्र घर बैठने को मजबूर

Thu, 03 Aug 2017 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
Haryana News
हरियाणा के कई हिस्सों में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात बनने लगे हैं। कई इलाकों में 3-3 फुट तक पानी भर गया है, तस्वीरें देखिए
विज्ञापन

2 of 8
Haryana News
बरसाती पानी लाडवा, सिंहवा, डाबड़ा, सातरोड़, धान्सू, मिर्जापुर, बहबलपुर सहित कई गांवों के लिए मुसीबत बन गया है। इनमें से पांच गांवों में तो छात्र-छात्राओं को जूते निकालकर कई फुट भरे बरसाती पानी से गुजरते हुए स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। पिछले एक महीने से स्कूल में बना टायलेट बंद है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

3 of 8
Haryana News
जुलाई के आखिरी दिन में बरसा पानी लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है। गांव लाडवा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परिसर में तीन फीट पानी भर गया है। यहां छात्राओं को स्कूल पहुंचने के लिए दो से तीन फीट पानी के बीच से आना पड़ता है। स्कूल परिसर में भी चारों ओर पानी भरा होने के कारण छात्राएं अपने टॉयलेट तक नहीं जा पाती। 

4 of 8
Haryana News
पानी की टंकी भी बरसाती पानी से घिरी होने के कारण छात्र-छात्राओं को अपने घर से पानी लाना पड़ता है। स्कूल के कई कमरों के फर्श धस चुका है। स्कूल प्रशासन की ओर से गांव के सरपंच से लेकर शिक्षा अधिकारी तक सभी को गुहार लगाई जा चुकी है। 
विज्ञापन

5 of 8
Haryana News
किसी ओर से भी समाधान नहीं हो सका। पिछली बरसात का पानी निकलने से पहले ही दोबारा से पानी भर गया। गांव सातरोड़ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में भी बरसाती पानी भरा हुआ है। पानी सड़ने के कारण बच्चों को बदबू में बैठना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

6 of 8
Haryana News
सिंहवा में ओवरफ्लो हुए जोहड़ 
गांव सिंहवा खास में गांव में प्रवेश के रास्ते पर ही बरसात का पानी भर गया है। कई घरों के गेट तक पानी आ गया है। बरसात के पानी से जोहड़ ओवरफ्लो हो रहे हैं। गांव की गलियों में चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। लोगों को अपने घर जाने के लिए भी परेशानी सहनी पड़ रही है। 
विज्ञापन

7 of 8
Haryana News
बीमारी फैलने की आशंका
गांव सातरोड़ में बीएचपी कॉलोनी, हरिदास मंदिर सहित कई अन्य एरिया में बरसाती पानी मुसीबत बना हुआ है। यहां कुछ गलियों में पानी भरा हुआ है। लोगों को यहां बीमारी फैलने की आशंका सता रही है। प्रशासन से कई बार गुहार लगाने के बाद भी यहां से पानी की निकासी नहीं हो रही। 
विज्ञापन

8 of 8
Haryana News
पशुओं के लिए भी खतरा बढ़ा
धान्सू, बहबलपुर, सातरोड़, मिर्जापुर गांव समेत कई एरिया में पानी भरा हुआ है, जिस कारण फसलें खराब होने की चिंता सता रही है। बाहरी एरिया में भरे पानी के कारण यहां बीमारी होने का डर सता रहा है। जोहड़ भी गंदे पानी से भर गया है। ऐसे में पशुओं के लिए भी खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें