फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2019 पर अमित शाह, अपने भाषण में भाजपाइयों को दिए ये 5 गुरु मंत्र

Thu, 03 Aug 2017 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 10
Amit Shah in Haryana
मिशन 2019 पर निकले अमित शाह की नजर अब देश के उन राज्यों पर हैं जहां भाजपा की सरकार नहीं है। इसके लिए उन्होने भाजपाइयों को कई गुरुमंत्र दिए हैं, आप भी पढ़िए
विज्ञापन

2 of 10
Amit Shah in Haryana
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रोहतक एमडीयू के राधाकृष्णनन सभागार में अपने 47 मिनट के भाषण में कांग्रेस सहित देश की अन्य क्षेत्रीय पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। मंच पर राजनैतिक चर्चा न करने की बात कहते हुए उन्होंने लोगों से भाजपा से जुड़ने की अपील की। 
विज्ञापन

3 of 10
Amit Shah in Haryana
बातों-बातों में उन्होंने भाजपा की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए अन्य पार्टियों के साथ अपनी पार्टी के तुलनात्मक तथ्य भी प्रस्तुत कर दिए। अपने तीन दिवसीय रोहतक प्रवास के पहले दिन बुधवार की शाम को प्रबुद्धजन गोष्ठी कार्यक्रम में पूरे भाषण में उनके निशाने पर गांधी परिवार रहा।  

4 of 10
Amit Shah in Haryana
एमडीयू में हुई कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि उनका 110 दिन का पूरे देश का दौरा है। इसमें उनका प्रयास है कि वह देश के हर कोने में जाएं तथा सबसे मुलाकात करें। वह लोगों को बताना चाहते हैं कि भाजपा कैसे अन्य पार्टियों से अलग है। आजादी के बाद देश में संसदीय व्यवस्था में भाजपा का अपना महत्व है। इसके लिए पार्टी चुनाव से पहले घोषणा पत्र जारी करती है। जब वह सरकार बनाती है तो उनका प्रतिनिधि प्रधानमंत्री के रूप में घोषणा पत्र को लागू करता है। यदि कोई व्यक्ति पार्टी का एजेंडा जाने बिना वोट देता है तो उसका भला नहीं हो सकता। 
विज्ञापन

5 of 10
Amit Shah in Haryana
अपने भाषण में अमित शाह ने आंतरिक्त लोकतंत्र, सिद्धांत और सरकार संचालन को विस्तार से समझाया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, चौटाला परिवार इनेलो, सपा और आरजेडी पर भी सवाल खडे़ किए। गांधी परिवार पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस गांधी परिवार में जन्मा व्यक्ति ही शीर्ष पद पर आ सकता है। ऐसी पार्टी देश का क्या भला करेगी। 
विज्ञापन

6 of 10
Amit Shah in Haryana
उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें बूथ अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। वह कभी एक बूथ के अध्यक्ष थे। आगे कौन भाजपा को राष्ट्रीय अध्यक्ष होगा कोई नहीं जानता लेकिन कांग्रेस के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष के बारे में सभी जानते हैं। 
विज्ञापन

7 of 10
Amit Shah in Haryana
आज चाय बेचने वाले का बेटा देश का प्रधानमंत्री है। वह गरीबों के दर्द और तकलीफों को जानता और समझता है। शाह ने मंच से भारतीय जन संघ की स्थापना पर भी कांग्रेस की कार्यप्रणाली से जोड़ते हुए प्रकाश डाला। उन्होंने मंच से कहा कि भाजपा का प्रयास है कि वह अपने सिद्धांतों पर चले और राष्ट्र का विकास हो।

8 of 10
Amit Shah in Haryana
देश में कांग्रेस, कम्यूनिस्ट, स्थानीय दलों और भाजपा ने शासन किया है। समाज का प्रबुद्ध वर्ग विकास के आंकडे़ साइट पर डाउन लोड कर सकता है और स्वयं आंकलन कर सकता है कि किस पार्टी ने देश का विकास किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य की संज्ञा देते हुए कहा कि इनका उत्थान भाजपा ने ही किया है। इन राज्यों में भाजपा के किए गए कार्यों और विकास की जानकारी शाह ने जनता को दी।

9 of 10
BJP अध्यक्ष अमित शाह का हरियाणा दौरा
देश सौंपने से पहले टकोरा जरूरी
शाह ने मंच से कहा कि जब महिलाएं 20 रुपये का मटका खरीदने से पहले उस पर टकोरा करके जांचती हैं कि वह सही पका है या नहीं। ऐसे में बिना जांच परखे किसी को देश कैसे सौंपा जा सकता है। जातिवाद के झांसे में न आकर सोच समझ कर निर्णय करना चाहिए की देश के शासन की बागडोर किसे दी जाए। क्योंकि दस साल में यूपीए की सरकार में 12 लाख करोड़ का घोटाला हुआ। आज भाजपा के प्रधानमंत्री पर घोटाले का आरोप स्वयं विपक्ष भी नहीं लगा सकता।
विज्ञापन

10 of 10
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : amar ujala
विकास दर का रखा आंकड़ा
मंच से बताया गया कि जब देश में भाजपा के अटल बिहारी वाजपेयी प्रधान मंत्री बने तो देश की विकास दर 4.4 थी, इसे 8.8 पर ले जाया गया। दस साल यूपीए के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह रहे तो यह दर 4.4 पर वापस आ गई। अब भाजपा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दर को 7.1 तक ले आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें