फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 साल बाद नए साल में 5 महासंयोग, आपकी तकदीर बदल सकते हैं देखिए

Mon, 15 Jan 2018 07:46 PM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
Horoscope - फोटो : google
नववर्ष का शुभारंभ इस वर्ष 5 संयोगों से हो रहा है और 17 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है, जो कई मायनों में लोगों के लिए शुभ है। आप भी जानिए...
विज्ञापन

2 of 9
कुंडली
साल 2018 की शुरुआत सोमवार से हुई है। पहली जनवरी को पौष एवं शाकंभरी पूर्णिमा रहेगी और सायं 4 बजे तक सर्वार्थ तथा अमृत सिद्धि योग भी रहेंगे। जनवरी मास में ही पंच स्नान पर्व भी होंगे। मकर संक्रांति 14 जनवरी, अमावस्या का स्नान 16 को, बसंत पंचमी 22 तथा 31 को पूर्णिमा स्नान होगा। इस वर्ष 5 ग्रहण लगेंगे।
विज्ञापन

3 of 9
astrology - फोटो : google
यूं तो काफी लोग साल के पहले दिन कोई खर्च करने से घबराते हैं, ताकि सारा साल खर्च ही न होता रहे, परंतु सिद्धि योगों में शुभ कार्य हेतु खरीदना लाभदायक रहता है। अत: यदि आप तारा डूबने के कारण विवाह संबंधी वस्तुएं नहीं खरीद रहे हों तो पहली जनवरी, सोमवार के दिन खरीद सकते हैं। इससे घर में धन और सुख-समृद्धि की वर्षा होने की संभावनाएं काफी बढ़ सकती है।

4 of 9
astrology - फोटो : google
नया साल भगवान शिव के दिन सोमवार को मिथुन राशि, मृगशिरा नक्षत्र से आरंभ हो रहा है। इस दिन शनि, सूर्य तथा शुक्र ग्रह धनु राशि में होंगे और गुरु व मंगल तुला में एवं बुध-वृश्चिक राशि में रहेंगे। राहू कर्क तथा केतु मकर में होंगे। वृश्चिक, धनु व मकर राशि वाले साढ़ेसाती के प्रभाव में पहले से ही हैं।
विज्ञापन

5 of 9
astrology - फोटो : amarujala
पांच स्नान पर्व होंगे जनवरी में
सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख पंडित बीरेंद्र नारायण मिश्र के अनुसार, ऐसा संयोग बहुत कम होता है जब लगभग सभी स्नान पर्व एक ही माह में होते हैं। लेकिन 2018 में महाशिवरात्रि को छोड़कर 5 स्नान पर्व जनवरी में ही पड़ेंगे।
विज्ञापन

6 of 9
astrology - फोटो : amarujala
14 जनवरी की रात 7.45 बजे वृहस्पति अपनी राशि धनु छोड़कर शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे। इसलिए उदया तिथि के अनुसार मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। मकर संक्रांति के दिन भोर में 4.52 बजे माघी अमावस्या शुरू हो जाएगी। इसलिए मौनी अमावस्या का पर्व 16 जनवरी को है।
विज्ञापन

7 of 9
astrology - फोटो : amarujala
इस साल 5 ग्रहण लगेंगे
चंद्र ग्रहण - 31 जनवरी, सूर्य ग्रहण- 15/16 फरवरी, सूर्य ग्रहण- 13 जुलाई, चंद्र ग्रहण- 27/28 जुलाई, सूर्य ग्रहण-11 अगस्त

8 of 9
पूजा
यह हैं पांच स्नान पर्व
2 जनवरी मंगलवार पौष पूर्णिमा, 14, 15 जनवरी रविवार, सोमवार मकर संक्रांति, 16 जनवरी मंगलवार मौनी अमावस्या, 22 जनवरी बसंत पंचमी, 31 जनवरी माघी पूर्णिमा स्नान पर्व रहेंगे।
विज्ञापन

9 of 9
puja - फोटो : AmarUjala
साल में 3 बार होगा रवि पुष्य योग
22 अप्रैल, 20 मई और 17 जून को रवि पुष्य योग होंगे। इनमें 8वें स्थान पर पुष्य नक्षत्र आता है। जो बेहद शुभ एवं कल्याणकारी नक्षत्र है। यह नक्षत्र रविवार के दिन होता है इस नक्षत्र एवं वार के संयोग से रवि पुष्य योग बनता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें