फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जुलाई से बदल गया बहुत कुछ, ये रहे 8 नए नियम शायद किसी ने बताए हों, यहां जानिए

Tue, 03 Jul 2018 09:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
budget - फोटो : self
एक जुलाई 2018 से आपकी जिंदगी में बहुत कुछ बदल गया है। दरअसल, 8 बदलाव किए गए हैं और इनके बारे में शायद ही किसी ने बताया हो, जानने के लिए क्लिक करें।
विज्ञापन

2 of 9
aadhaar
पैन-आधार लिंक करने की समय सीमा 31 मार्च तक बढ़ी
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शनिवार को आधार से पैन नंबर को लिंक कराने की समय सीमा 31 मार्च 2019 तक बढ़ा दी है। यह समय सीमा 30 जून को खत्म हो रही थी। सरकार ने पांचवी बार आधार से स्थायी खाता नंबर जोड़ने की समय सीमा बढ़ाई है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की तरफ से मनी लान्ड्रिंग (पीएमएलए) एक्ट के तहत बैंक अकाउंट और पैन कार्ड को आधार से लिंक कराना अनिवार्य किया जा चुका है। ऐसे में जो लोग अभी तक पैन को आधार से लिंक नहीं करा पाए हैं, समय अवधि बढ़ने से अब वो पैन को आधार से लिंक करा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 9
money refund
रिफंड के नियम कड़े हो गए
जीएसटी में इनपुट टैक्स क्रेडिट रिफंड के नियम भी एक जुलाई से कड़े कर दिए हैं। बिल और रिटर्न में गड़बड़ होने पर रिफंड नहीं मिलेगा। केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड की संक्षिप्त रिटर्न जीएसटीआर-3बी रिटर्न भरने की छूट 30 जून को खत्म हो गई। नए साल से कारोबारियों को जीएसटी की यह सुविधा नहीं मिलेगी।

4 of 9
mobile
सिम के लिए अब आधार जरूरी नहीं
एक जुलाई से मोबाइल सिम खरीदने के लिए आधार नंबर देना जरूरी नहीं होगा, बल्कि यूआइडीएआई ने एक वर्चुअल आइडी का प्लान तैयार किया है जो आधार नंबर की जगह इस्तेमाल होगा।

 
विज्ञापन

5 of 9
atm machine - फोटो : डेमो
10 की बजाय 13 अंकों का नंबर
आज से मशीन टू मशीन तकनीक के उपकरणों के सिम नंबर 10 की बजाय 13 अंकों के होंगे। प्वाइंट ऑफ सेल या अन्य स्वाइप मशीनों, इलेक्ट्रिसिटी मीटर आदि के नंबर 13 अंकों के हो जाएंगे।
विज्ञापन

6 of 9
बैंक अकाउंट
चालू खाते पर ब्याज घटा
1 जुलाई से चालू खाते में जमा रकम पर अब 3.5 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा। पहले यह 4 फीसदी की दर से मिलता था।
विज्ञापन

7 of 9
demo pic - फोटो : अमर उजाला
ऑस्ट्रेलिया ने की बढ़ोतरी
ऑस्ट्रेलिया ने अलग-अलग श्रेणी में वीजा दरों में वृद्धि की है। एक जुलाई से स्टूडेंट वीजा, बिजनेस वीजा, पार्टनर वीजा समेत कई श्रेणी में 10 फीसद तक बढ़ोतरी हुई है।

8 of 9
driving licence
नए डीएल नियम
भारी माल वाहन या भारी यात्री वाहन के ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन के साथ फार्म 5ए में ड्राइविंग सर्टिफिकेट लगाना जरूरी होगा।
विज्ञापन

9 of 9
driving licence
ड्राइविंग सर्टिफिकेट जरूरी
यह ड्राइविंग सर्टिफिकेट किसी ड्राइविंग स्कूल या संस्थान से ईंधन दक्ष ड्राइविंग से एक दिन का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ही मिलेगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें