फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं कोरोना काल के 'भगवान', पहले टीके से मिला सम्मान, पढ़ें- टीकाकरण के बाद क्या बोले ये योद्धा

Sat, 16 Jan 2021 03:20 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
ट्राईसिटी में पहला टीका लगवाने वाले कोरोना वीर। - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में शनिवार को कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हुई। अफवाहों पर ध्यान न देते हुए ट्राईसिटी के कोरोना वीरों ने इस मुहिम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और देश की कोरोना के खिलाफ शुरू जंग में भागीदारी की। ट्राईसिटी में पहला टीका लगवाने की बात से उनकी खुशी दोगुनी हो गई है। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पहला टीका लगवाते डॉ. मनजिंदर सिंह रंधावा। - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में पीजीआई में कोरोना टीकाकरण का शुभारंभ शनिवार सुबह 10:30 बजे हुआ। पहला टीका पीजीआई के पीडियाट्रिक विभाग के डॉ. मनजिंदर सिंह रंधावा को लगा। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को विज्ञान पर भरोसा है और अन्य लोग भी विज्ञान पर भरोसा करें और टीका लगवाएं। समाज में वैक्सीन को लेकर फैली भ्रांतियों से दूर रहें।
विज्ञापन

3 of 5
डॉक्टर्स की टीम के साथ शिवानी। - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के सेक्टर 45 हॉस्पिटल में शिवानी को कोरोना का पहला टीका लगा। शिवानी ने बताया कि वह इतने इन्फेक्शन में काम रही थी तो डॉक्टर्स के साथ घर वालों ने भी उन्हें वैक्सीनेशन के लिए प्रेरणा दी। वह खुश हैं कि टीका लगवाने का पहला मौका उन्हें मिला। 
 

4 of 5
अरुण और सरोज बाला। - फोटो : अमर उजाला
गवर्नमेंट मेडिकल स्पेशलिटी हॉस्पिटल 16 में सुबह 11.15 पर पहला टीका अस्पताल के सफाई कर्मचारी अरुण को लगाया गया। टीका लगने के बाद अरुण को 30 मिनट तक डॉक्टरों की देख रेख में रखा गया। अरुण ने कहा कि वे पहला टीका लगवाकर काफी खुश हैं। हरियाणा के पंचकूला की सेक्टर-4 सिविल डिस्पेंसरी की सफाई कर्मचारी सरोज बाला को प्रदेश में कोरोना का पहला टीका लगाया गया। सरोज बाला ने कहा कि उनको अच्छा लगा कि उनको टीका लगाया गया।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोहाली के सुरजीत सिंह ने लगवाया पहला टीका। - फोटो : अमर उजाला
मोहाली में कोरोना वैक्सीन का पहला टीका अस्पताल में तैनात दर्जा चार मुलाजिम सुरजीत सिंह को लगा है। टीकाकरण के बाद सुरजीत सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने घरवालों को नहीं बताया था कि वह टीका लगाएंगे। उन्होंने टीका अपनी मर्जी से लगाया है। अगर मैं, अस्पताल के डॉक्टर या पुलिस टीका लगवा सकती है तो किसी को डरने की जरूरत नहीं है।  चंडीगढ़ के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सेक्टर 32 में सबसे पहला टीका डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. जसबिंदर कौर को लगाया गया। इसके बाद दूसरा टीका चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रवि गुप्ता को लगाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें