फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरंकारी प्रमुख बनने के बाद पहली बार बोली माता सविंदर, सुनिए

Thu, 19 May 2016 09:33 AM IST
गोविंद परवाना/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
निरंकारी मिशन की नई प्रमुख माता सविंदर कौर - फोटो : अमर उजाला
निरंकारी मिशन की पांचवी प्रमुख और पहली महिला प्रमुख बनने के बाद माता सविंदर कौर ने भक्तों को संबोधित किया। जानिए क्या बोलीं।
विज्ञापन

2 of 5
निरंकारी मिशन की नई प्रमुख माता सविंदर कौर - फोटो : अमर उजाला
बाबा हरदेव सिंह के संस्कार के बाद माता सविंदर को सतगुरु की शक्तियों की निशानी सफेद दुपट्टा भेंट किया। इस दौरान मैनेजमेंट कमेटी के 21 सदस्य वहां मौजूद थे। माता सविंदर को गद्दी सौंपने का फैसला मंगलवार देर रात लिया गया। निंरकारी मिशन ने फेसबुक पर इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन

3 of 5
निरंकारी मिशन की नई प्रमुख माता सविंदर कौर - फोटो : अमर उजाला
संत निरंकारी मंडल चंडीगढ ब्रांच के संयोजक मोहिन्द्र सिंह ने बताया कि मुखिया चुने जाने के बाद माता सविंदर कौर ने अनुयायियों को संबोधित किया। उन्होंने निरंकारी भक्तों को प्यार से रहने और प्यार से मिशन को आगे बढ़ाने का यह संदेश दिया। कहा कि सभी को मिलकर निरंकारी बाबा की बातों को आगे बढ़ाना है।

4 of 5
निरंकारी मिशन की नई प्रमुख माता सविंदर कौर - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि बाबा जी चाहते थे कि बाबा जी चाहते थे कि प्यार पले और प्यार बढ़े। हमें उन्हीं के नक्शेकदम पर चलना है। बाबा जी चाहते थे कि हमारा आपसी प्यार भी मजबूत बना रहे। इसलिए हम सभी कसम खाते हैं कि हम अपना आपस में प्यार बनाए रखेंगे और निरंकारी मिशन को आगे बढ़ाने के लिए मिलजुलकर काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निरंकारी मिशन की नई प्रमुख माता सविंदर कौर - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि 13 मई को कनाडा में एक सड़क हादसे में निरंकारी बाबा हरदेव सिंह और उनके दामाद अवनीत सेतिया की मौत हो गई थी। हरदेव सिंह 36 साल तक निरंकारी समुदाय के प्रमुख रहे। आज उनके लाखों श्रद्धालु भक्तों ने श्रद्धा और भक्तिपूर्ण अंतिम विदाई दी। उनके नश्वर शरीर का अंतिम संस्कार दिल्ली निगम बोध घाट पर सीएनजी शवदाह गृह में किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें