लेडी टीचर की सर्जरी चल रही थी कि उसकी आंतड़ियों में एक ऐसी चीज देखी, डॉक्टरों को यकीं ही नहीं हुआ। उनकी आंखें खुली की खुली रह गई।
विज्ञापन
2 of 5
लेडी टीचर की सर्जरी
मामला पंजाब के जालंधर का है। सर्जरी के बाद जो मामला सामने आया, वह महिला के पति के होश उड़ाने वाला था। दरअसल, महिला की आंतड़ियों में एक फीट लंबा स्पंज का टुकड़ा मिला। वह आंतड़ियों से चिपका हुआ था। सर्जरी करके डॉक्टरों ने उसकी जान बचाई। जानकारी के मुताबिक, लेडी टीचर और उनके पति ने गायनेकॉलोजिस्ट डॉ. रूचि भार्गव के खिलाफ पुलिस में दिसंबर 2017 में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
3 of 5
लेडी टीचर की सर्जरी
पुलिस ने इलाज में लापरवाही के लिए मामला सिविल सर्जन को सौंप दिया है। रसूलपुर गांव निवासी कुलजिंदर सिंह ने बताया कि उसने सितंबर 2016 में न्यू जवाहर नगर स्थित भार्गव हॉस्पिटल में पत्नी मनदीप कौर का इलाज शुरू कराया था। 27 जुलाई 2017 को मनदीप को हॉस्पिटल में दाखिल किया गया और 28 जुलाई को सिजेरियन से जुड़वां लड़का और लड़की पैदा हुए।
4 of 5
Surgery
ऑपरेशन के बाद वह ठीक नहीं रही। उसे पेट में दर्द रहा और उसका पेट बाईं ओर से उभर गया। यह देखते हुए वह डॉक्टर के पास आया तो डॉ. रुपिंदर भार्गव ने कहा कि सिजेरियन के बाद ऐसा उभार आ जाता है। डरने की कोई बात नहीं। लेकिन मनदीप का पेट लगातार खराब रहने लगा। कुछ भी खाती हजम नहीं होता। तबीयत बिगड़ती जा रही थी।
हमने डीएमसी लुधियाना के डॉ. सतपाल सिंह विर्क को दिखाया उन्होंने कहा कि तुरंत ऑपरेशन करना होगा। 7 नवंबर को मनदीप को हॉस्पिटल में दाखिल किया और 8 को ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन के बाद हमें बताया गया कि पेट से 30*13 सेमी का स्पंज निकला। मनदीप ने बताया कि सिजेरियन के बाद से मुझे लग रहा था कि मेरे पेट में कुछ है। मगर डॉ. रूचि और डॉ. रुपिंदर भार्गव ने मेरी बात पर यकीन नहीं किया।