द ग्रेट खली जैसी सनसनी इस भारतीय 'महाबली' ने एक ऐसी ख्वाहिश जाहिर की है, जिसे जानकर अभिषेक बच्चन और अक्षय कुमार बहुत खुश होंगे।
विज्ञापन
2 of 8
पहले भारतीय बास्केटबाल खिलाड़ी सतनाम सिंह भामरा
दरअसल, एनबीए डेवलपमेंट लीग के लिए चुने गए पहले भारतीय बास्केटबाल खिलाड़ी सतनाम सिंह चाहते हैं कि उन पर एक बायोपिक बनाई जाए और बॉलीवुड का कोई स्टार उनकी भूमिका निभाए। सतनाम भामरा के मुताबिक, बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन पर्दे पर उनका किरदार करने के लिए सबसे सटीक अभिनेता साबित होंगे।
विज्ञापन
3 of 8
सतनाम सिंह भामरा
सतनाम सिंह कहते हैं कि मेरी जिंदगी और भारत से अमेरिका तक के मेरे संघर्ष भरे सफर बनी बायोपिक देखना मेरे लिए बेशक एक शानदार अनुभव होगा। वे कहते हैं कि अक्षय कुमार और अभिषेक बच्चन दोनों में से कोई एक बायोपिक में मेरा रोल निभाने के लिए फिट रहेंगे। अगर हाइट के हिसाब से देखें तो अभिषेक बच्चन इसमें ज्यादा फिट होते हैं।
4 of 8
सतनाम सिंह भामरा
21 वर्षीय सतनाम सिंह कहते हैं कि मैं एनबीए चैम्पियनशिप जीतना चाहता हूं और एक स्टार खिलाड़ी बनना चाहता हूं। मैं अपने पीछे एक विरासत छोड़ना चाहता हूं, ताकि बास्केटबाल खेलने वाले बच्चे मुझे आदर्श के रूप में देखें और मेरे पदचिन्हों पर चलें। मैं अपने वतन वापिस आकर अपने अनुभव, ज्ञान युवाओं से साझा करना चाहता हूं और भारतीय प्रतिभाओं को ट्रेनिंग देना चाहता हूं।
विज्ञापन
5 of 8
सतनाम सिंह भामरा
सतनाम सिंह पंजाब के बरनाला जिले के गांव बल्लोके से हैं। वे एनबीए में खेलने वाले देश के पहले बास्केटबॉल खिलाड़ी है। अमेरिकी सतनाम से इतने प्रभावित हुए हैं कि उन्होंने उनके ऊपर 90 मिनट की डॉक्यूमेंट्री बना डाली है। उनके गांव से लेकर एनबीए तक की कहानी इस डॉक्यूमेंट्री में है। खुद सतनाम बताते हैं कि उन्हें यह विश्वास नहीं हो रहा है कि अमेरिका के दिग्गज निर्माता और निर्देशक की ओर से उन पर डॉक्यूमेंट्री बनाई गई है।
विज्ञापन
6 of 8
पहले भारतीय बास्केटबाल खिलाड़ी सतनाम सिंह भामरा
वन ए बिलियन की बात छिड़ने पर सतनाम बल्लोके की पुरानी यादों में खो जाते हैं। किस तरह वह लुधियाना की बास्केटबॉल अकादमी में पहुंचे, जहां उन्हें डॉ. सुब्रमण्यम ने तराशा। यहीं से उनके एनबीए में पहुंचने की इबारत लिखी गई। डॉ. सुब्रमण्यम की कोचिंग के चलते ही उनका चयन आईएमजी रिलायंस की अकादमी में हुआ जहां से वह एनबीए पहुंचे। भारत के सतनाम दिग्गज खिलाड़ियों में गिने जाते हैं।
विज्ञापन
7 of 8
सतनाम सिंह भामरा
सतनाम सिंह का जन्म गांव बल्लोकी में 10 दिसंबर 1995 को हुआ था। सतनाम को घर में छोटू के नाम से पुकारा जाता है। पिता बलबीर सिंह बताते हैं कि सतनाम सिंह ने न तो कोई स्पेशल ट्रेनिंग ली है और न ही कोई प्रोफेशनल ट्रेनिंग। सतनाम ने किसी कॉलेज से भी पढ़ाई नहीं की है, बल्कि वह आईएमजी एकेडमी और रिलायंस के स्कॉलरशिप प्रोग्राम के जरिए 2010 में अमेरिका गया था।
सतनाम सिंह 2011 और 2013 में फीबा एशिया चैंपियनशिप खेल चुके हैं। सतनाम सिंह भारत की ओर से एशियाई चैम्पियनशिप में खेल चुके हैं। 2014 में सतनाम आईएमजी अकादमी ग्रेजुएट टीम के लिए भी खेल चुके हैं। सतनाम के खेल की औसत 9.2 है। सतनाम अपनी लोकप्रियता के कारण स्कूल के होमकिंग भी हैं। मात्र पचास सेकेंड में ही 7 फुट 2 इंच लंबे सतनाम को डलास मेवरिक्स की टीम में चुन लिया गया था।