फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजोत सिद्धू को कभी इस अंदाज में देखा है क्या, तस्वीरें

Tue, 24 Jan 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
अमृतसर के कंपनी बाग में नवजोत सिद्धू
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के कई अंदाज आपने देखें होंगे, लेकिन इस तरह का व्यवहार करते हुए उन्हें कभी नहीं देखा होगा। कुछ दिलचस्प तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
अमृतसर के कंपनी बाग में नवजोत सिद्धू
सिद्धू ने अमृतसर स्थित कंपनी बाग में वॉक की और करीब 90 मिनट में ही महफिल अपने नाम कर ली। रविवार सुबह आठ बजे नवजोत सिंह सिद्धू बिना सूचना अपने समर्थकों के साथ कंपनी बाग पहुंच गए। कंपनी बाग में बच्चों के साथ क्रिकेट का बल्ला थामा तो वहीं टेबिल टेनिस में भी हाथ आजमाया। फिर थोड़ी देर बैडमिंटन, बॉलीवाल खेला और थोड़ी देर झूला।
विज्ञापन

3 of 7
अमृतसर के कंपनी बाग में नवजोत सिद्धू
कंपनी बाग में सैर करने वाले बुजुर्गों के पैर छुए और नौजवानों को गले लगाया। इसके बाद सिद्धू ने मशहूर ज्ञानी टी स्टाल पर लोगों के साथ चाय और कचौड़ी का आनंद उठाया। नवजोत सिंह सिद्धू ने कंपनी बाग में नीम का दातुन की और वहां बैठे बुजुर्गों से देश व पंजाब को लेकर बातें भी की।

4 of 7
अमृतसर के कंपनी बाग में नवजोत सिद्धू
सिद्धू ने सभी से कांग्रेसी जिताओ, बादल हराओ की बात की। उन्होंने कहा कि सिद्धू भले ही इस माटी में पैदा नहीं हुआ है लेकिन इस माटी का सपूत बनकर दिखाएगा। पंजाब को खुशहाल और पंजाबियों को संपन्न बनाना ही उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन

5 of 7
अमृतसर के कंपनी बाग में नवजोत सिद्धू
कंपनी बाग में सैर के दौरान सिद्धू ने कहा कि जिंदगी में यह पल उनके लिए बहुत खुशनसीब हैं। गुरु नगरी की जनता का प्यार, दुलार का मैं सदैव कर्जदार रहूंगा। सिद्धू ने कंपनी बाग में सैर कर रहे बुजुर्गों से हाथ जोड़कर कुशासन के खिलाफ मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

6 of 7
अमृतसर के कंपनी बाग में नवजोत सिद्धू
सिद्धू ने नौजवानों से कहा कि वेअमृतसर को खेल इंडस्ट्री बनाना चाहता है, लेकिन बादल सरकार ने उनके किसी प्रोजेक्ट को महत्व नहीं दिया। जो प्रोजेक्ट वो लेकर आए भी उसे गुरु नगरी से छीन कर अपने विधान सभा क्षेत्रों में ले गए। एम्स सबसे बड़ा उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अमृतसर के कंपनी बाग में नवजोत सिद्धू
वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि सिद्धू के खेल तो कैप्टन को भी पता नहीं। दरअसल, लोगों का ऐसा कहना इसलिए है कि सिद्धू के कांग्रेस में आने से काफी दिनों तक कैप्टन अनजान रहे। उनकी राहुल-प्रियंका से क्या बात हुई, यह भी किसी को पता नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें