फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताल पर थिरके कदम: मुश्किल थे स्टेप्स... जब रूस से आए गुरुओं ने सिखाया तो मची रॉक एंड रोल की धूम

Fri, 06 Jun 2025 09:57 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

एनएफएडीआई की अध्यक्ष जसमीत कौर शान ने कहा कि डांस, एक्रोबैटिक और फिटनेस के समावेश वाला कौशल मात्र एक कला नहीं है बल्कि ओलंपिक की क्षमता रखने वाला एक खेल है। भारत के डांस, जिमनास्ट और फिटनेस प्रेमी अब इस खेल में भी अपना भविष्य बना सकते हैं। यह सर्टिफिकेट ट्रेनिंग मात्र एक शुरुआत थी जो सफल रही।
विज्ञापन
1 of 5
कार्यक्रम में थिरकते कदम - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ सेक्टर-34 के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 31 मई से 5 जून तक एक्रोबैटिक व डांस स्पोर्ट्स संबंधित देश का पहला कोचिंग प्रमाणन कार्यक्रम आयोजित किया गया। वीरवार को आखिरी दिन कोचों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

यह आयोजन नेशनल फेडरेशन आफ एक्रोबैटिक एंड डांस स्पोर्ट्स ऑफ इंडिया (एनएफएडीआई) ने वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ एक्रोबैटिक एंड डांस स्पोर्ट्स (डब्ल्यूएफएडीएस) के साथ मिलकर किया।
विज्ञापन

2 of 5
कार्यक्रम में थिरकते डांसर - फोटो : अमर उजाला
बेहतरीन परफॉरमेंस देने वाले दो जोड़े पुरस्कृत
एक्रो रॉक एन रोल में राहुल कोरी और सुदीप्ति (दोनों जम्मू से) ने पहला स्थान हासिल किया, पारुल (जम्मू) और तेजस्विनी (अमृतसर) ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि विकास कुमार गोप (झारखंड) और रिया (जम्मू) ने तीसरा स्थान हासिल किया। एक्रो स्विंग में गौतम (लुधियाना) और आशना (चंडीगढ़) ने पहला स्थान हासिल किया। समीर (दिल्ली) और रागिनी (लुधियाना) को दूसरा स्थान और प्रियांशी व उज्ज्वल (दोनों दिल्ली) को तीसरा स्थान मिला।

इस ट्रेनिंग सेशन में दो बेहतरीन परफॉरमेंस देने वाले जोड़ों (प्रत्येक श्रेणी-एक्रोबैटिक राॅक एवं रोल और एक्रो स्विंग) को पुरस्कृत करने के साथ डब्ल्यूएफएडीएस की ओर से मास्को में होने वाली 15 दिवसीय ट्रेनिंग ट्रिप के लिए प्रायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
कार्यक्रम में थिरकते डांसर - फोटो : अमर उजाला
रूस से आए मास्टर  ट्रेनर
कोचों को ट्रेनिंग देने के लिए खास तौर पर रूस के मास्टर ट्रेनर एलेक्सी और स्वेतलाना गैवरिलोवा और एक्रोबैटिक राॅक एंड रोल के लिए दिमित्री लोनोव और जिउर्नियावा डारिया पहुंचे। उन्होंने जम्मू, अमृतसर, दिल्ली, जयपुर, लुधियाना, हैदराबाद, मुंबई, झारखंड, असम, चंडीगढ़ से 60 से भी अधिक कोचों और परफॉर्मर्स को पांच दिन तक विश्वस्तरीय प्रशिक्षण दिया।

इस अवसर पर मेयर हरप्रीत कौर बबला मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं। उन्होंने इस पहल की सराहना की और खुशी जताई कि चंडीगढ़ इस दिशा में ऐसे पहले आयोजन की मेजबानी कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह आयोजन निकट भविष्य में युवाओं के लिए नया प्लेटफार्म बनेगा। इस मौके पर प्रतिभागियों में जोश भरने के लिए पंजाबी फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता बीएन शर्मा और अभिनेता-निर्देशक शविंदर महल भी मौजूद रहे।

4 of 5
कार्यक्रम में थिरकते डांसर - फोटो : अमर उजाला
युवाओं को देगा नया प्लेटफॉर्म
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में चंडीगढ़ से चंदन, मनोज, अखिल ने भी हिस्सा लिया था, जिसके बाद उन्हें सर्टिफाइड कोच का प्रमाण पत्र भी मिल गया है। इन्होंने बातचीत में बताया चंडीगढ़ में इस तरह का यह पहला कार्यक्रम है, इसके जरिए युवाओं को एक बेहतर प्लेटफॉर्म मिलने की शुरूआत हुई है। हमें मास्टर ट्रेनर एलेक्सी और स्वेतलाना गैवरिलोवा ने प्रशिक्षण दिया है। शुरू में हमें उनके स्टेप्स का कॉपी करना काफी मुश्किल लगा, लेकिन काफी अभ्यास करने से हमें स्टेप करना आ गया है। अब हम कोच के तौर पर युवाओं को ट्रेंनिंग दे सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्यक्रम में थिरकते डांसर - फोटो : अमर उजाला
एक्रोबैटिक रॉक एंड रोल क्या है
एक्रोबैटिक रॉक एंड रोल का एक तरह का कपल डांस है, जिनका अधिकतर चलन अमेरिका और जर्मनी में अधिक है। अब इसकी शुरुआत भारत में होने जा रही है। आने वाले समय यह इवेंट ओलंपिक लेवल पर शामिल हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें