जासूसी के आरोप में गिरफ्तार जसबीर सिंह के परिवार ने घर छोड़ दिया है। उसकी गांव में आलीशान कोठी बन रही है। जसबीर यूट्यूब चैनल चलाने के साथ खेतीबाड़ी का काम भी करता है। वह नॉर्वे, कनाडा व पाकिस्तान समेत कई देशों की यात्रा कर चुका है।
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार जसबीर सिंह का परिवार गांव से गायब हो गया है। चमकौर साहिब के गांव माहलां स्थित उसके घर पर न तो उसकी पत्नी है न ही बेटा। गांव माहलां में एक साल से उसका नया आलीशान घर तैयार हो रहा है। जसबीर का परिवार इसी घर के पीछे वाले हिस्से में रहता है। उसके माता पिता का देहांत हो चुका है। जसबीर का एक भाई मोहाली में रहता है।
जसबीर सिंह की गिरफ्तारी के बारे में पंजाब के डीजीपी में सोशल मीडिया पर जानकारी डाली तो गांव वाले हैरान रह गए। हालांकि, उन्होंने कहा कि जसबीर ऐसा नहीं कर सकता। इसके बाद पुलिस की गांव माहलां पहुंची। यहां पर जसबीर सिंह का नया आलीशान घर तैयार हो रहा है।
विज्ञापन
2 of 9
जसबीर सिंह का घर
- फोटो : संवाद
गांव वासियों के अनुसार, यह घर करीब एक साल से तैयार हो रहा है। हालांकि, घर में कोई भी मौजूद नहीं था। मंगलवार शाम तक जसबीर का परिवार घर में ही था, बुधवार सुबह से यहां पर कोई भी नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन
3 of 9
जसबीर सिंह का घर
- फोटो : संवाद
गांव में चार एकड़ जमीन
जसबीर सिंह की गांव में चार एकड़ जमीन है। जसबीर यूट्यूब चैनल चलाने के साथ खेतीबाड़ी का काम भी करता है। वह नॉर्वे, कनाडा व पाकिस्तान समेत कई देशों की यात्रा कर चुका है। इन यात्राओं के ब्लॉग उसके यूट्यूब चैनल पर अपलोड हैं। जसबीर सिंह के एक रिश्तेदार ने बात करने से मना कर दिया।
4 of 9
जसबीर सिंह
- फोटो : https://www.youtube.com/@JaanMahalvideo
पूछने पर सिर्फ इतना कहा कि आप को पता ही है कि क्या हुआ है। उन्हें खबरों के माध्यम से यह सब पता चला है। इसके बाद गांव के सरपंच इंदरजीत सिंह से पूछा तो उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें इस बारे में कोई सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
5 of 9
यूट्यबर जसबीर
- फोटो : यूट्यूब
सरपंच ने कहा कि जसबीर सिंह का व्यवहार गांव में बेहतर है। उन्हें नहीं लगता कि वह किसी देश विरोधी गतिविधि में शामिल होगा। उन्हें लगता है कि जसबीर सिंह पर गलत आरोप लगाया जा रहा है। जसबीर सिंह ने एमए तक की पढ़ाई की है। जांच में सब साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
6 of 9
यूट्यबर जसबीर
- फोटो : यूट्यूब
पंजाब पुलिस ने अब तक 11 जासूसों को दबोचा
पंजाब पुलिस ने अब तक 11 जासूसों को दबोचा है। इनमें दो मालेरकोटला, दो बठिंडा, दो अमृतसर, एक जालंधर, दो गुरदासपुर, एक तरनतारन और एक रूपनगर का जासूस शामिल है। पकड़े गए 11 जासूसों में रूपनगर के गांव माहलां का जसबीर सिंह शामिल है, जोकि पाकिस्तान-आईएसआई के लिए संवेदनशील जानकारी साझा कर रहा था। इसे बुधवार को स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने दबोचा। इसके लिंक जासूस ज्योति मल्होत्रा से भी हैं।
विज्ञापन
7 of 9
Spy Jasbir
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा बीते मंगलवार को तरनतारन के मोहल्ला रोडुपूर के रहने वाले जासूस गगनदीप सिंह उर्फ गगन को पुलिस ने दबोचा था। आरोपी गगन पाकिस्तान-आईएसआई को ऑपरेशन सिंदूर की संवेदनशील जानकारी और भारतीय सेना की मूवमेंट के बारे में जानकारी दे रहा था। वह बीते पांच साल से जासूसी कर रहा था और पाकिस्तान बैठे खालिस्तानी आतंकी गोपाल सिंह चावला के संपर्क में था। इसके मोबाइल डिवाइस से 20 आईएसआई कॉन्टैक्ट बरामद हुए हैं।
8 of 9
Spy Jasbir
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह गुरदासपुर पुलिस ने 15 मई को दो जासूसों सुखप्रीत सिंह और करनबीर सिंह को दबोचा था। दोनों ऑपरेशन सिंदूर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना की मूवमेंट की जानकारी पाकिस्तान आईएसआई को साझा कर रहे थे। 11 मई को मालेरकोटला पुलिस ने दो जासूसों को दबोचा। ये दोनों दिल्ली स्थित पाक हाई कमीशन के अधिकारियों के संपर्क में थे। दोनों पाकिस्तान हाई कमीशन के अधिकारियों को सेना की मूवमेंट की खबर दे रहे थे, जो आगे पाकिस्तान के हैंडलरों तक पहुंचती थी।
3 मई को अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने पलक शेर मसीह और सूरज को दबोचा था। ये दोनों जासूस आर्मी कैंटोनमेंट एरिया और अमृतसर एयर बेस की तस्वीरें ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान-आईएसआई को साझा कर रहे थे। इसी तरह बठिंडा और जालंधर में भी जासूसों को पकड़ा गया था। ये भारतीय सेना, ऑपरेशन सिंदूर और संवदेनशील जानकारी पाकिस्तान के साथ साझा कर रहे थे।