फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: लुधियाना में RSS दफ्तर पर फायरिंग कर भागे युवक

Tue, 19 Jan 2016 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
लुधियाना में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ(RSS) के दफ्तर में सुबह शाखा से पहले 2 अज्ञात युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। देखिए, सीसीटीवी फुटेज।
विज्ञापन

VIDEO: लुधियाना में RSS दफ्तर पर फायरिंग कर भागे युवक

2 of 6
सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा कि गोलियां चलाने के भागे युवकों का पीछा करते लोग और शाखा के कार्यकर्ता। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही पुलिस आगे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

VIDEO: लुधियाना में RSS दफ्तर पर फायरिंग कर भागे युवक

3 of 6
घटना, सुबह साढ़े 6 बजे लुधियाना में किदवई नगर स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के दफ्तर के बाहर उस समय हुई, जब शाखा लगने वाली थी। बताया जाता है कि हमलावर बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आए थे। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को तुरंत फोन किया, लेकिन पीसीआर मुलाजिम घटना के बीस मिनट बाद पहुंचे।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

VIDEO: लुधियाना में RSS दफ्तर पर फायरिंग कर भागे युवक

4 of 6
पुलिस ने घटनास्थल से 0.32 बोर का एक खोल बरामद किया है। साथ ही अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास और गोली चलाकर दहशत फैलाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

VIDEO: लुधियाना में RSS दफ्तर पर फायरिंग कर भागे युवक

5 of 6
फायरिंग में बाल-बाल बचे आरएसएस के कार्यकर्ता नरेश कुमार ने कहा कि शहीदी पार्क में रोजाना सुबह साढ़े छह बजे से लेकर साढ़े सात बजे तक शाखा लगती है। वह सुबह अपने साथी धर्मेंद्र, अशोक और आदर्श के साथ वहां पहुंचे। इसी दौरान अशोक और आदर्श ध्वज लेने के लिए चले गए। जब नरेश पार्क में दाखिल होने लगे तो बाहर बिना नंबर की बाइक के पास एक युवक खड़ा था। नरेश ने उससे पूछा कि वह यहां क्यों खड़ा है। उस युवक ने जवाब दिया कि वह किसी का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

VIDEO: लुधियाना में RSS दफ्तर पर फायरिंग कर भागे युवक

6 of 6
नरेश कुमार ने कहा कि वहीं पर लोई ओढे़ एक युवक पार्क के अंदर खड़ा था। उसने नरेश से कहा कि वह यहीं के रहने वाले है। इतने में उसने लोई के अंदर से ही पिस्तौल निकालकर फायर कर दिया। नरेश ने एक दम से नीचे होकर अपनी जान बचाई। गोलियां नरेश के पास से गुजर गई। जब तक नरेश समझ पाता तब तक लोई ओढ़े युवक पार्क से कूदकर बाहर की तरफ आया और बाहर खड़े युवक के साथ बाइक पर फरार हो गया। नरेश के साथी धर्मेंद्र ने उनका पीछा किया, लेकिन युवक गलियों से होते हुए भाग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें