फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में फायरिंग में मारी गई डांसर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, जानिए

Mon, 05 Dec 2016 04:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
शादी समारोह में गोली लगने से डांसर की मौत
बठिंडा में शादी समारोह में गोली लगने से जिस डांसर की मौत हुई थी, अब उस पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

2 of 7
शादी में स्टेज पर फायरिंग और डांसर की मौत
बठिंडा जिले की मौड मंडी स्थित एक पैलेस में शनिवार देर रात को शादी समारोह के दौरान गोली लगने से एक डांसर की मौत हो गई। वारदात उस समय हुई जब वह तीन अन्य डांसर के साथ स्टेज पर डांस कर रही थी। 
विज्ञापन

3 of 7
शादी में स्टेज पर फायरिंग और डांसर की मौत
इस दौरान एक व्यक्ति ने स्टेज के सामने आकर हवाई फायर किया, गोली डांसर बठिंडा निवासी कुलविंदर कौर को लग गई। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने डांसर कुलविंदर के पति राजिंदर सिंह के बयान पर आरोपी बिल्ला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। 
 

4 of 7
शादी में स्टेज पर फायरिंग और डांसर की मौत
पुलिस पर आरोपी की गिरफ्तारी न करने का आरोप लगाते हुए गुस्साए परिजनों ने रविवार को बठिंडा-मानसा नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। थाना मौड पुलिस के अधिकारी जसविंदर सिंह के अनुसार कुलविंदर दो माह की गर्भवती भी थी। 
विज्ञापन

5 of 7
शादी में स्टेज पर फायरिंग और डांसर की मौत
पुलिस ने बताया कि शनिवार को स्थानीय आशीर्वाद पैलेस में मौड मंडी निवासी विजय कुमार के बेटे वरुण कुमार की शादी थी। इस दौरान स्टेज पर डांसर कुलविंदर कौर तीन अन्य डांसरों के साथ डांस कर रही थी कि स्टेज के पास नाच रहे बिल्ला नामक युवक ने अपनी 12 बोर राइफल से गोली चला दी। 
विज्ञापन

6 of 7
शादी समारोह में गोली लगने से डांसर की मौत
रविवार को मृतका के परिजनों के साथ पहुंचे आरकेस्ट्रा एसोसिएशन के सदस्यों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर बठिंडा-मानसा नेशनल हाईवे जाम कर दिया। लगभग 20 मिनट तक परिजनों व एसोसिएशन सदस्यों ने जाम लगाए रखा। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने पुलिस लाइन से निकल रही सरकारी गाड़ी को घेर डाला। पुलिस ने अपनी गाड़ी को निकालना चाहा, तो गुस्साए लोग गाड़ी के आगे लेट गए और तोड़फोड़ करने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शादी समारोह में गोली लगने से डांसर की मौत
मौके पर पहुंचे एसपी डी बिक्रमजीत सिंह की ओर से आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देने के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें