फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमारत ढही और जिंदा दफन हो गए लोग, बेबसी और तबाही का मंजर देखिए

Tue, 21 Nov 2017 04:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 10
फैक्ट्री में आग लगने से ढही 5 मंजिला इमारत
इसे कहते हैं बेबसी और तबाही...अचानक आई ऐसी आपदा कि पांच मंजिला इमारत के नीचे जिंदा दफन हो गए लोग, जान बचाने को तड़पते रहे, पर कोई कुछ न कर पाया।
विज्ञापन

2 of 10
फैक्ट्री में आग लगने से ढही 5 मंजिला इमारत
पांच मंजिला बिल्डिंग का मलबा, उसके नीचे दबे घायलों की चीखों की आवाज, चाहते हुए भी लोग मलबे के नीचे दबे अपनों को बचाने में बेबस नजर आ रहे थे। लोग जिंदगी और मौत में फंसे अपने रिश्तेदारों को आंखों के सामने ही अपनों से दूर होते देख रहे थे। यह हालात थे सोमवार को इंडस्ट्री एरिया में आग के बाद गिरी चार मंजिला बिल्डिंग के मलबे के नीचे दबे लोगों के परिवारों का।
विज्ञापन

3 of 10
फैक्ट्री में भयानक आग
सब एक दूसरे को भगवान पर भरोसा रखने का हौसला दे रहे थे। लबों पर दुआएं थे और हाथ जुड़ रहे थे बचाने वाले लोगों के आगे। पंजाब के लुधियाना में इंडस्ट्रियल एरिया-ए में सुफियां चौक के नजदीक प्लास्टिक का सामान बनाने वाली फैक्टरी एमसन्स पालिमर्स में आग लगने के बाद धमाका हुआ और पांच मंजिला इमारत ध्वस्त हो गई। मलबे से अब तक 10 शव निकाले जा चुके हैं।

4 of 10
फैक्ट्री में भयानक आग
बिल्डिंग गिरने के बाद सब से ज्यादा बुरा हाल नीचे दबे फायर अधिकारियों और मुलाजिमों के परिवार वालों का था। भावाधस के नेता लक्ष्मण द्रविड़ भी इस मलबे के नीचे दबे हुए हैं, जिनके परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल था। जैसे जैसे फायर अधिकारी और मुलाजिमों के परिवार वालों को उनके मलबे के नीचे दबे होने की खबर पहुंची उनके परिवार वाले भी घटना स्थल पर पहुंचने शुरु हो गए। पुलिस को इन के परिवार वालों को संभालना भी मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन

5 of 10
फैक्ट्री में आग लगने से ढही 5 मंजिला इमारत
जिला प्रशासन के साथ साथ नेशनल डिजास्टर रेस्क्यू फोर्स (एनडीआरएफ), स्टेट डिजास्टर रेस्क्यू फोर्स (एसडीआरएफ) और सेना ने मोर्चा संभाला हुआ है, लेकिन खंडहर इमारत से निकल रहे जहरीले धुएं से बचाव कार्य में मुश्किल आ रही है। मृतकों की पहचान सीनियर फायर अफसर सेमुअल गिल, फायर ब्रिगेड के कर्मचारी पूर्ण सिंह और पंजाब टैक्सी यूनियन के प्रधान इंद्रपाल सिंह पाल के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

6 of 10
फैक्ट्री में आग लगने से ढही 5 मंजिला इमारत
हुआ यूं कि सोमवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे प्लास्टिक के उत्पाद बनाने वाली फैक्टरी में अचानक आग लग गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। करीब बारह बजे आग पर काबू पाया गया। तब फायर ब्रिगेड के अफसर और कर्मचारी अंदर ही थे। पांच मंजिला फैक्टरी के संचालक और कुछ अन्य लोग इकाई में अंदर मुआयना करने गए। तभी एक जोरदार धमाके के साथ पूरी इमारत ध्वस्त हो गई।
विज्ञापन

7 of 10
फैक्ट्री में आग लगने से ढही 5 मंजिला इमारत
फोन के जरिये मलबे के नीचे दबे लोगों से हुआ संपर्क
मलबे के नीचे दबे भावाधस के नेता लक्ष्मण द्रविड़ के परिवार के सदस्यों का सवा 12 बजे के करीब उनके साथ फोन पर संपर्क हुआ। उन्होंने कहा कि वह मलबे में दबे हुए है और पिछले कमरे में है। जिन पर मलबा बड़ी मात्रा में गिरा हुआ है। लेकिन वह सुरक्षित है। इसके बावजूद उनके परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल था। सब मौके पर बैठे पाठ भी कर रहे थे।

 

8 of 10
फैक्ट्री में आग लगने से ढही 5 मंजिला इमारत
एक व्यक्ति के सीने में फंसा सरिया
बचाव कार्य में लगे लोगों ने कहा कि फैक्टरी की पिछली साइड से चीखों की आवाज आ रही थी। जिसमें थोड़ा मलबा हटा कर पता लगा कि एक व्यक्ति के सीने में सरिया फंसा हुआ है। उसे बचाव कार्य की टीम भी निकालना चाहते हैं, लेकिन उस पर चार स्लैब लेंटर है। इसे उठाने के बाद ही उसे बचाया जा सकता है।

9 of 10
फैक्ट्री में आग लगने से ढही 5 मंजिला इमारत
लोगों की भीड़ काबू करने में मशक्कत हुई
मलबे में दबे लोगों के परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वे मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। हर कोई अपनों की तलाश कर रहा था। मौके पर उमड़ी लोगों की भीड़ पर काबू करने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। पूरे इलाके को रस्सी लगा कर सील करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

10 of 10
फैक्ट्री में आग लगने से ढही 5 मंजिला इमारत
प्लास्टिक एसोसिएशन ने लगाया लापरवाही का आरोप
पंजाब प्लास्टिक मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के प्रधान जीएस बतरा ने आरोप लगाया है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण ही इतना बड़ा हादसा हो गया। प्रशासन ने वक्त रहते बचाव कार्य तेजी से शुरू नहीं कराया। इसलिए कई लोग मलबे के नीचे दबे रह गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें