मां की जोत लगी थी घर में। अचानक कुछ ऐसा हुआ कि सारा
घर जलकर खाक हो गया। हादसे में दो बच्चे बुरी तरह झुलस गए। देखिए दर्दनाक
तस्वीरें।
विज्ञापन
दर्दनाक तस्वीरें: मां की जोत से भड़की आग, दो बच्चे झुलसे
2 of 5
घटना हरियाणा के अंबाला कैंट में हुई। हाउसिंग बोर्ड कालोनी के पास स्थित डी कालोनी के घर में अचानक भड़की आग से परिवार के चार सदस्य बुरी तरह झुलस गए। झुलसने वालों में दो बहनें और उनका एक-एक बच्चा शामिल है।
विज्ञापन
दर्दनाक तस्वीरें: मां की जोत से भड़की आग, दो बच्चे झुलसे
3 of 5
चारों को कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर 32 के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। आग किसी स्प्रे से निकले ज्वलनशील पदार्थ के मंदिर की जोत के संपर्क में आने से लगी। आग में घर का काफी सामान और कबाड़ जलकर गया।
दर्दनाक तस्वीरें: मां की जोत से भड़की आग, दो बच्चे झुलसे
4 of 5
चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास रह रहे लोग दौड़े आए और घरों से पानी की बाल्टियां लाकर आग बुझाने में जुट गए। लोग झुलसे बच्चों और महिलाओं को कैंट के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से रानी, अनुजा व नैतिक की गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ के अस्पताल रेफर कर दिया है।
दर्दनाक तस्वीरें: मां की जोत से भड़की आग, दो बच्चे झुलसे
5 of 5
लोगों और फायर बिग्रेड ने मिलकर आग पर काबू पाया। सब इंस्पेक्टर सतबीर सिंह ने बताया कि यह घटना स्प्रे के ज्वलनशील पदार्थ से अचानक भड़की आग की वजह से हुई है। जिसमें एक ही परिवार के चार लोग बुरी से झुलस गए हैं।