करनाल में कार शोरूम और स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के ऑफिस में भयानक आग लग गई। हादसे में लाखों का सामान खाक हो गया।
विज्ञापन
शोरूम की आग स्टेट बैंक तक पहुंची, करनाल में धुआं-धुआं
2 of 8
घटना आज दोपहर की है। अस्पताल चौक पर शेफाली चिकन कॉर्नर के पास बने कार शोरूम से धुंआ निकलता देख लोगों के होश उड़ गए। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगी। यह सब देखकर बाजार में हाहाकार मच गया।
विज्ञापन
शोरूम की आग स्टेट बैंक तक पहुंची, करनाल में धुआं-धुआं
3 of 8
लोगों ने तुरंत फायर बिग्रेड को सूचना दी। आनन फानन में लोगों ने बचाव अभियान चलाते हुए शोरूम कर्मियों को बाहर निकाला। शोरूम के ऊपर ही स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की ब्रांच है, जहां आग लगते ही भगदड़ मच गई।
शोरूम की आग स्टेट बैंक तक पहुंची, करनाल में धुआं-धुआं
4 of 8
फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने तुरंत पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक शोरूम और बैंक में रखा सारा सामान, फर्नीचर जलकर खाक हो गया। गनीमत यह रही कि बैंक की तिजोरियों में रखे 16 लाख रुपये बच गए।
विज्ञापन
शोरूम की आग स्टेट बैंक तक पहुंची, करनाल में धुआं-धुआं
5 of 8
आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आसपास के दुकानदारों को सामान सुरक्षित जगह शिफ्ट करना पड़ा। कई लोगों को धुंए के कारण दिक्कत उठानी पड़ी। अस्पताल चौक पर जाम लग गया। पुलिस को मौके पर पहुंच कर स्थिति संभालनी पड़ी।
विज्ञापन
शोरूम की आग स्टेट बैंक तक पहुंची, करनाल में धुआं-धुआं
6 of 8
एसपी पंकज नैन भी घटनास्थल पर पहुंचे। हालांकि अभी तक आग लगने के सही कारण पता नहीं चल पाए, लेकिन शोरूम के मालिक ललित मदान का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी। आग को बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन यह बढ़ती चली गई।
विज्ञापन
शोरूम की आग स्टेट बैंक तक पहुंची, करनाल में धुआं-धुआं
7 of 8
ललित ने बताया कि आग लगने से शोरूम में करीब लाखों रुपये का सामान जल गया है। बिल्डिंग भी खराब हो गई है। इस शोरूम के ऊपर बैंक भी था। आग लगने के दौरान शोरूम में करीब 15 लोग मौजूद थे। जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया।
शोरूम की आग स्टेट बैंक तक पहुंची, करनाल में धुआं-धुआं
8 of 8
बैंक के मैनेजर सुभाष शर्मा ने बताया कि बैंक में रखा करीब 16 लाख रुपये सुरक्षित हैं। इतनी भयंकर आग की लपटें देखकर बैंककर्मियों में अफरातफरी मच गई, लेकिन उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया।