अपने ही 'जिगर के टुकड़े' को 14 बार किरच से गोद कर मौत के घाट उतारने वाली मां को देखिए। शादी के चार साल बाद बड़ी मिन्नतों से पैदा हुआ था बेटा।
विज्ञापन
2 of 7
बठिंडा हैरी हत्याकांड
घटना पंजाब के बठिंडा की है। राजवीर कौर ने अपने जिस बेटे को किरच से 14 वार कर मार डाला, वह कई दुआओं और मन्नतों के बाद उसकी गोद में आया था। परमिंदर और राजवीर की शादी दस साल पहले हुई थी। शादी के चार साल बाद तक राजवीर की गोद नहीं भरी तो भगवान की ऐसी कोई चौखट नहीं बची, जहां उन्होंने माथा न टेका हो। इस तरह कई मन्नतों के बाद 2012 में हैरी का जन्म हुआ था। घर का इकलौता बेटा होने के कारण हैरी को पूरा परिवार हाथों में रखता था।
विज्ञापन
3 of 7
बठिंडा हैरी हत्याकांड
पड़ोसी गोगी के अनुसार, जैसे ही परमिंदर सिंह ने बेटे हैरी का शव देखा तो उसने बाहर आकर अपनी पत्नी से कहा कि बड़ी मन्नतां मंग के रब्ब तो लिया सी तूं हैरी नू भंग दे पाने रोड दित्ता, एह की कित्ता...उन्होंने बताया कि हैरी के दादा दादी तो अपने लाडले पोते का शव देखते ही जोर-जोर से रोने लगे। वे कह रहे थे, हैरी अब तूं तो तुर गया अब हम किसको कहेंगे पुत हैरी आओ गोद में। माना जा रहा है कि आरोपी मां मानसिक रूप से परेशान थी, जिसके चलते उसने यह कत्ल किया।
4 of 7
बठिंडा हैरी हत्याकांड
गौरतलब है कि बठिंडा स्थानीय भाई मति दास नगर में यह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक मां अपने ही 6 साल के मासूम बेटे की कातिल बन गई। मुंह में कपड़ा ठूंसा और एक के बाद एक 14 वार किए। मृतक बच्चे के पिता परमिंदर सिंह ने अपने ही इकलौते बेटे की खून सनी लाश बाथरूम में पड़ी देखी। घटना रविवार सुबह साढ़े 10 बजे की है। आरोपी मां ने खुद हंसते हुए पूरे परिवार को इस बारे में बताया। यह सुनते ही पूरे परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
5 of 7
बठिंडा हैरी हत्याकांड
उसके बाद राजवीर के पति परमिंदर सिंह बाथरूम की और दौड़े तो बेटे की हालत देखकर चिल्लाने लगे। परमिंदर के चिल्लाने की आवाज सुनकर बाकी लोग भी दौड़े आए तो नजारा देखकर उनके भी होश उड़ गए। राजवीर ने पति परमिंदर को बताया कि उसने किरच से 14 वार करके बेटे को मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी गुरमीत सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
6 of 7
बठिंडा हैरी हत्याकांड
पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ थाना सिविल लाइन में हत्या का केस दर्ज कर लिया। जानकारी के अनुसार, प्रॉपर्टी का काम करने वाला परमिंदर सिंह अपनी पत्नी राजवीर कौर, 6 साल के बेटे हैरी और माता-पिता के साथ रहता था। हैरी शादी के करीब चार साल बाद बड़ी मन्नतों के बाद हुआ था। रविवार सुबह परमिंदर की पत्नी राजवीर कौर हैरी को नहलाने के लिए बाथरूम में ले गई। बाथरूम में जाते ही उसने बच्चे के मुंह में रुमाल ठूंस दिया और उसके बाद किरच से लगातार चौदह वार कर उसकी हत्या कर दी।
जिस समय राजवीर ने घटना को अंजाम दिया, उस समय परिवार के सभी सदस्य घर पर ही थे, लेकिन किसी को इस बारे में पता तक नहीं चला। अभी तक बच्चे की हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना सिविल लाइन में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। - गुरमीत सिंह, एसपी सिटी