फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरहद पर इस हवेली में हुई थी ‘बंबूकाट’ की शूटिंग, ये सच्चाई कर देगी हैरान

Mon, 12 Jun 2017 09:16 AM IST
अनिल कुमार/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
bambukat
भारत और पाकिस्तान की सीमा से सटे इलाके में बंबूकाट की ‌शूटिंग हुई थी, अब इसके बारे में एक नई बात सामने आई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
bambukat
फिल्म ‘बंबूकाट’ ने भारत-पाकिस्तान सरहद से कुछ पहले बसे सीमांत गांव हजारा सिंह वाले के जमींदार प्रेम सिंह की किस्मत बदल दी है। फिल्म के लिए तैयार सेट उनकी आय का साधन बनने के साथ ही उन्हें एक नई पहचान दे रहा है। 
विज्ञापन

3 of 7
bambukat
प्रेम बताते है कि उनका घर गांव में सबसे आखिर में है। बंबूकाट फिल्म के निर्देशक और अन्य लोगों ने उनके घर की लोकेशन देखने के बाद कहा कि वह यहां पर फिल्म की शूटिंग करना चाहते हैं, शूटिंग के लिए सेट तैयार करना होगा। यह सेट 70-80 साल पहले वाली हवेली की शक्ल में होगा। 

4 of 7
bambukat
इसके बाद कई दिनों की दिन-रात की मेहनत के बाद उनका घर एकदम नए अंदाज में तैयार कर दिया। इसे अब लोग शूटिंग वाली हवेली के नाम से जानते है। उनके इस घर में तीन से साढ़े तीन महीने तक दिन-रात शूटिंग हुई। 
विज्ञापन

5 of 7
bambukat
शूटिंग में उनके किसी परिवार के सदस्य को कोई रोल नहीं मिला और न ही गांव के किसी व्यक्ति को। शूटिंग खत्म होने के बाद वह लोग उसी तरह सेट को छोड़कर चले गए। प्रेम सिंह ने बताया कि जब फिल्म की शूटिंग होती थी तो उनके परिवार के सभी लोग घर के दूसरी तरफ चले जाते थे। फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद कोई और फिल्म बनाने के लिए तो नहीं आया लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद चंडीगढ़ तक के लोग यहां अपने शादी-विवाह के एलबम के लिए फोटो और सीडी बनाने के लिए आते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
bambukat
वे किसी से कुछ नहीं चाहते लेकिन लोग स्वेच्छा से ही उन्हें ढाई से पांच हजार रुपये तक दे देते हैं। उन्होंने बताया कि वह और उनके परिवार के सभी सदस्य फिल्म की शूटिंग खत्म होने से लेकर अब तक पूरी तरह से बने मिट्टी के इस घर को उसी शक्ल में बनाए रखे हुए है। प्रेम ने बताया कि उनके पास सात एकड़ जमीन है। तीन बेटे हैं। तीनों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
bambukat
 इसी हवेली के अंदर तीनों बेटों का परिवार रहता है। ये हवेली पूरे गांव में अलग से लगती है। इसलिए इसे लोग फिल्म का सेट कहते हैं। बार्डर में ये हवेली अपनी छाप बनाए हुए हैं। गांव या शहर में जिस भी लड़की या लड़के की शादी होती है उनका कैमरा मैन उन्हें यहां लाकर फोटो खींचते हैं और प्रेम सिंह को इसके लिए पैसे भी मिलते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें