फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में रिंग के बाहर चले घूंसे, देखिए तस्वीरें

Sun, 22 Nov 2015 08:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 11
बॉक्सिंग चैम्पियनशिप चल रही थी कि रिंग से बाहर लाते और घूंसे चलने लगे। देखते ही देखते जबरदस्त हंगामा हो गया। तस्वीरों में पूरा मामला।
विज्ञापन

स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में रिंग के बाहर चले घूंसे, देखिए तस्वीरें

2 of 11
घटना हरियाणा के कै‌थल में स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में एक मैच के दौरान हुई। मैच हारने के बाद खिलाड़ी रिंग में जमा हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। रैफरी ने उन्हें रिंग से बाहर करने की ‌कोशिश की तो वे उससे दुर्व्यवहार करने लगे। इस हंगामे के कारण करीब दो घंटे तक प्रतियोगिता थमी रही।
विज्ञापन

स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में रिंग के बाहर चले घूंसे, देखिए तस्वीरें

3 of 11
मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस को बुलाया गया तो खिलाड़ियों ने पुलिस वालों से हाथापाई कर ली। पुलिस वालों ने खिलाड़ियों को खींचकर रिंग से बाहर कर दिया। उसके बाद वे झगड़े पर उतर आए। बाद में पुलिस ने हंगामा कर रहे दो खिलाड़ियों को हिरासत में ले लिया तथा मुकाबले शुरू करवाए।

स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में रिंग के बाहर चले घूंसे, देखिए तस्वीरें

4 of 11
स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिसार एवं भिवानी के बॉक्सरों का मुकाबला चल रहा था। जिसमें भिवानी के नमन ने हिसार के रविंद्र को हरा दिया। लेकिन हिसार के बॉक्सर रविंद्र ने फैसले का विरोध किया तथा कहा कि वह जीता हुआ है। रविंद्र के साथ कुछ अन्य खिलाड़ी भी आ गए तथा सभी खिलाड़ी रिंग के अंदर जम गए।
विज्ञापन

स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में रिंग के बाहर चले घूंसे, देखिए तस्वीरें

5 of 11
इसी बीच मैच रैफरी सहित कोचों ने उन्हें हटाने का प्रयास किया। काफी देर तक मान-मन्नौवल चलता रहा। इसी बीच आयोजकों ने दूसरे रिंग में प्रतियोगिता का अगला मुकाबला शुरू किया तो इसका भी खिलाड़ियों ने विरोध किया।
विज्ञापन

स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में रिंग के बाहर चले घूंसे, देखिए तस्वीरें

6 of 11
वे रैफरी सहित अन्य स्टॉफ सदस्यों के साथ दुव्यर्वहार करने लगे। झगड़ा बढ़ता देख ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारी ने उनको नीचे उतारना शुरू कर दिया। गुस्साए खिलाड़ियों ने उससे भी हाथापाई की। जिसके बाद पुलिस कर्मचारी ने अतिरिक्त फोर्स मंगवा ली और दो खिलाड़ियों को जिप्सी में बैठा लिया।
विज्ञापन

स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में रिंग के बाहर चले घूंसे, देखिए तस्वीरें

7 of 11
हंगामे के बाद हिसार के बॉक्सर जगमोहन को आयोजकों ने डिस्क्वॉलीफाई कर दिया। आयोजकों ने अनुशासनहीनता के कारण उसे डिस्क्वॉलीफाई किया, जबकि जगमोहन ने जानकारी दी थी कि वह केवल हंगामे को शांत करने का प्रयास कर रहा था। उसने कोई अनुशासहीनता नहीं की।

स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में रिंग के बाहर चले घूंसे, देखिए तस्वीरें

8 of 11
गुड़गांव के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में कई डीपी, पीटीआई पर शराब पीकर आने का आरोप लगाया है। खिलाड़ियों ने बताया कि कई पीटीआई शराब पीकर आए है। जिसके कारण अव्यवस्था का माहौल फैला हुआ है।

स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में रिंग के बाहर चले घूंसे, देखिए तस्वीरें

9 of 11
खेल सचिव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि हार-जीत का फैसला रैफरी को करना है। रैफरी का निर्णय हमारे लिए मान्य है। हिसार के खिलाड़ी रविंद्र ने हार के बाद अन्य खिलाडिय़ों के साथ मिलकर हंगामा किया। पुलिस कर्मियों के साथ थी दुव्र्यवहार एवं हाथापाई की। जिस कारण पुलिस को शिकायत दी गई है।

स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में रिंग के बाहर चले घूंसे, देखिए तस्वीरें

10 of 11
डिप्टी डीईओ शमशेर सिंह सिरोही का कहना है कि रैफरी को ही फैसला करना है। रैफरी के फैसले पर आपत्ति जताने के तरीके हैं। लेकिन दुव्र्यवहार किसी भी सूरत में सहन नहीं है। मामले की शिकायत पुलिस में दी गई है।
विज्ञापन

स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में रिंग के बाहर चले घूंसे, देखिए तस्वीरें

11 of 11
थाना शहर प्रभारी वीरेंद्र खर्ब के अनुसार दो खिलाडिय़ों के हंगामे के बाद पुलिस थाने में लाया गया था। उन्हें पूरे मामले की जानकारी हासिल करने के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें