चार नशेड़ियों ने नशा मुक्ति केंद्र के दो कर्मचारियों की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद वे फरार हो गए। मामला हरियाणा के जींद का है। यहां रोहतक रोड पर रेलवे फाटक के पास स्थित नया जीवन नशा मुक्ति केंद्र में उपचाराधीन चार नशेड़ियों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
नशे ने 4 'नशेड़ियों' को बनाया कातिल, एक साथ दो कत्ल
2 of 5
पुलिस के अनुसार शिव कॉलोनी निवासी प्रवेश कुमार (35) तथा गांव खेमाखेड़ी निवासी अमित (29) नया जीवन नशा मुक्ति केंद्र में नौकरी करते थे। रात को काउंसलर प्रवेश कुमार भर्ती मरीजों के पास ही बेड पर सो गया। शुक्रवार अल सुबह केंद्र में भर्ती गांव खुराना कैथल निवासी अमनदीप, अर्बन एस्टेट जींद निवासी आनंद, गांव इसराना निवासी प्रदीप व एक अन्य ने डंबल की रॉड निकालकर प्रवेश के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन
नशे ने 4 'नशेड़ियों' को बनाया कातिल, एक साथ दो कत्ल
3 of 5
उसकी चीख सुनकर केंद्र के नीचे की मंजिल पर सो रहे दूसरा कर्मचारी अमित ऊपर आने लगा तो इसी दौरान सीढ़ियों से नीचे उतर रहे चारों आरोपियों ने उसके सिर पर भी रॉड से हमला कर दिया। अमित की भी मौके पर ही मौत हो गई। नशा मुक्ति केंद्र का एक अन्य कर्मचारी महाराष्ट्र निवासी संजय उस समय बाथरूम में था। आरोपियों ने बाथरूम के बाहर कुंडी लगा दी और फिर केंद्र के पिछवाड़े में लगी खिड़की तोड़कर फरार हो गए।
नशे ने 4 'नशेड़ियों' को बनाया कातिल, एक साथ दो कत्ल
4 of 5
केंद्र में भर्ती अन्य लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और बाथरूम में बंद कर्मचारी संजय को बाहर निकाला। पुलिस ने प्रवेश और अमित के शवों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। प्रवेश के भाई प्रवीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अमनदीप और अन्य के साथ दो-तीन दिन पहले किसी बात को लेकर प्रवेश तथा अमित की कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है।
नशे ने 4 'नशेड़ियों' को बनाया कातिल, एक साथ दो कत्ल
5 of 5
तेजबीर दहिया, शहर थाना प्रभारी जींद ने बताया कि आपसी कहासुनी के चलते केंद्र के दो कर्मचारियों की केंद्र में भर्ती चार लोगों ने हत्या की है। चारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या करने के असली कारणों का पता चल पाएगा।