फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी के साथ मारपीट पुलिसवाले को पड़ी भारी, याद रखेगा जिंदगी भर!

Tue, 01 Nov 2016 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
विज्ञापन
1 of 7
ट्रैफिक पुलिस ने उछाली जवान की पगड़ी
ट्रैफिक पुलिस के एएसआई का सेना के जवान के साथ मारपीट पुलिसवाले को भारी पड़ गया है। उसे ऐसी सजा मिली है जिसे वो जिंदगी भर याद रखेगा।
विज्ञापन

2 of 7
ट्रैफिक पुलिस ने उछाली जवान की पगड़ी
ट्रैफिक पुलिस के एएसआई का सेना के जवान की पगड़ी उछालने और मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।  घटना दो दिन पहले की है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद एएसआई को लाइन हाजिर कर दिया गया है। सैनिक ने आरोपी एएसआई के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाना सिटी को शिकायत दे दी है।
विज्ञापन

3 of 7
ट्रैफिक पुलिस ने उछाली जवान की पगड़ी
लेह लद्दाख में तैनात फौजी मेजर सिंह निवासी नवां पिंड ने बताया कि वह छुट्टी पर गांव आया हुआ है। दो दिन पहले वह बस स्टैंड के पास से बाइक पर अपनी पत्नी के साथ गुजर रहा था। आगे से कोई रैली आ रही है। 

4 of 7
ट्रैफिक पुलिस ने उछाली जवान की पगड़ी
इस पर सड़क किनारे खड़े ट्रैफिक पुलिस के एएसआई ने उसे रुकने का इशारा किया। उसने बाइक साइड में लगा ली, लेकिन एएसआई जगजीत सिंह उसकी मोटरसाइकिल की चाबी निकालकर ले गया।  उसने उसके पीछे जाकर बाइक की चाबी मांगी तो दोनों में बहस हो गई। 
विज्ञापन

5 of 7
ट्रैफिक पुलिस ने उछाली जवान की पगड़ी
जब वह चाबी लेकर सड़क क्रास करने लगा तो उसने एएसआई से चाबी छीनने की कोशिश की तो इस पर एएसआई ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। इससे उसकी पगड़ी सड़क पर गिर गई। ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर जंग बहादुर शर्मा ने मामला सुलझाया। अब दो दिन बाद वीडियो वायरल होने के बाद एएसआई को लाइन हाजिर कर दिया गया है। 
विज्ञापन

6 of 7
ट्रैफिक पुलिस ने उछाली जवान की पगड़ी
जबकि मेजर सिंह ने कार्रवाई के लिए शिकायत थाना सिटी की पुलिस को दे दी है। थाना सिटी के एसएचओ ने सोमवार को दोनों पक्षों को बुलाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ट्रैफिक पुलिस ने उछाली जवान की पगड़ी
ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर जंग बहादुर शर्मा ने कहा कि मामला उच्चाधिकारी के संज्ञान में ला दिया गया है। डीएसपी सब-डिवीजन दलजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि एएसआई को लाइन हाजिर कर दिया गया है। बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें