फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं वो चारों आतंकी, जिनसे लड़कर 23 साल की नीरजा भनोट ने 360 जानें बचाई थीं

Mon, 15 Jan 2018 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/वाशिंगटन
विज्ञापन
1 of 6
नीरजा भनोट
उन चार आतंकियों की तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्होंने प्लेन हाइजैक किया था और जिनसे लड़कर 23 साल की नीरजा भनोट ने 360 लोगों की जिंदगी बचाई थी।
विज्ञापन

2 of 6
बहादुर बेटी नीरजा भनोट
बहादुर बेटी नीरजा भनोट इन चारों आतंकियों से 17 घंटे लड़ी और फिर जिंदगी की जंग हार गई, लेकिन कई लोगों को नया जीवन दे गई। अमेरिका के फेडरल इंवेस्टिगेशन ब्यूरो (एफबीआई) ने शुक्रवार को 1986 में हाईजैक हुए विमान पैन एएम फ्लाइट-73 की फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट के हत्यारों की तस्वीरें जारी की हैं। चार आतंकियों ने विमान अपहरण के दौरान नीरजा भनोट और बीस यात्रियों को गोली मार दी थी।
विज्ञापन

3 of 6
बहादुर बेटी नीरजा भनोट
यह आतंकी अमेरिका की मोस्ट वांटेड सूची में हैं और सभी पर पांच मिलियन डॉलर का इनाम है। इनके नाम हैं, मोहम्मद हाफिज अल तुर्की, जमाल सईद अब्दुल रहीम, मोहम्मद अब्दुल्ला खलील हुसैन और मोहम्मद अहमद अल मुन्नवर। एफबीआई ने वर्ष 2000 में इन आतंकियों की तस्वीरें हासिल की थीं। एफबीआई लैब में मूल तस्वीर और एज प्रोग्रेसन तकनीक को मिलाकर आतंकियों की ये नई तस्वीरें बनाई गई हैं। ये तस्वीरें एफबीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा की हैं।

4 of 6
नीरजा
5 सितंबर, 1986 को पैन एएम फ्लाइट-73 ने मुंबई से अमेरिका जाने के लिए उड़ान भरी, लेकिन करांची पहुंचते ही विमान हाईजैक हो गया। विमान में घुसते ही अबू निदाल संगठन के आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर फ्लाइट को कब्जे में ले लिया। वह विमान को इजरायल में क्रैश कराना चाहते थे। नीरजा ने बहादुरी से इमरजेंसी गेट से सभी यात्रियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

5 of 6
नीरजा
प्लेज हाईजैक की इस घटना में चारों आतंकियों की गोली से क्रू मेंबर और बीस यात्री मारे गए और 100 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। मारे गए यात्रियों में दो अमेरिकी भी शामिल थे। तीन बच्चों को निकालने की कोशिश करते वक्त नीरजा भी मारी गईं। नीरजा को मरणोपरांत भारत ने अशोक चक्र और पाकिस्तान ने तमगा-ए इंसानियत अवार्ड दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
5 सितंबर को हाईजेक हुआ प्लेन और नीरजा भनोट
हम सबको एक दिन पहले ही सूचना मिली है कि नीरजा के गुनाहगारों की तस्वीरें जारी हुई हैं। डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस की ओर से विमान में सवार सभी यात्रियों के परिजनों को फोटो जारी करने की सूचना दी गई है। हमें अब भी उम्मीद है कि इन गुनाहगारों को पकड़ा जाएगा।
- अनीश भनोट, नीरजा के भाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें