फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटर बरिंदर सरां के करियर के लिए किसान पिता बना कर्जदार

Thu, 14 Jan 2016 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली(सिरसा)
विज्ञापन
1 of 7
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को आउट करके क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बने बरिंदर सरां को टीम इंडिया में शामिल करने के लिए उनके पिता बलवीर सिंह कर्जदार हो गए हैं। देखिए, पूरी खबर। रिपोर्टः डीडी गोयल/डबवाली
विज्ञापन

क्रिकेटर बरिंदर सरां के करियर के लिए किसान पिता बना कर्जदार

2 of 7
अमित उन्याल की क्रिकेट अकादमी में गेंदबाजी के गुर सीखने वाले बरिंदर सरां वर्ष 2011 में मोहाली गए थे। महज पांच एकड़ के मालिक पिता बलवीर सिंह हर माह बीस से पच्चीस हजार भेजते थे। वर्ष 2015 में ओलावृष्टि में उनकी गेहूं की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। बेटे की राह में पैसा आड़े न आए, बलवीर ने आढ़ती से दो लाख रुपये का कर्ज लिया। बरिंदर सरां को इसकी भनक तक नहीं लगने दी। यह कर्ज आज तक नहीं उतरा।
विज्ञापन

क्रिकेटर बरिंदर सरां के करियर के लिए किसान पिता बना कर्जदार

3 of 7
बलवीर सिंह के अनुसार बरिंदर ने करियर में फ्रैक्चर भी झेला है। अबोहर में एक शादी समारोह से वापस आते समय चचेरे भाई काजलदीप के साथ वह दुर्घटना का भी शिकार हो गया था लेकिन क्रिकेट नहीं छोड़ा। फिर भला, मैं पैसों की खातिर बेटे का करियर क्यों बर्बाद होने देता। बरिंदर सरां की माता जसप्रीत कौर ने बताया कि उसका बेटा दीपावली मनाने के लिए घर आया था। इसके बाद उसे मौका नहीं मिला। वे चंडीगढ़ में उससे मिलकर आए थे।

क्रिकेटर बरिंदर सरां के करियर के लिए किसान पिता बना कर्जदार

4 of 7
क्रिकेटर राहुल द्रविड़ की बदौलत आईपीएल में आए बरिंदर सरां को राजस्थान रॉयल्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा था। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने से पहले बरिंदर सरां ने आईपीएल की कमाई से आई ट्वेंटी कार खरीदकर अपने पिता को गिफ्ट कर दी। गेंदबाज के पिता ने बताया कि टीम इंडिया में स्थान पाने के लिए बरिंदर ने बहुत मेहनत की है। वह गांव खरड़ में रहता था। रोजाना मोहाली तथा चंडीगढ़ जाने के लिए 40 किलोमीटर साइकिलिंग करता था।
विज्ञापन

क्रिकेटर बरिंदर सरां के करियर के लिए किसान पिता बना कर्जदार

5 of 7
बरिंदर सरां की माता जसप्रीत कौर तथा बहन रूपिंद्र कौर ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने से पहले उसे बुखार था। हम चिंतित थे, लेकिन यह बात बरिंदर ने हमारे अलावा किसी को नहीं बताई। टीम इंडिया में शामिल पंजाब के ऑलराउंडर गुरकीरत सिंह का उसे काफी सहयोग मिला। दो दिन पहले ऑस्ट्रेलिया से बरिंदर ने उनके साथ बात की थी। हमने क्रिकेट की बात करनी चाही, उसने कहा कि वे मैच की बात न किया करें।
विज्ञापन

क्रिकेटर बरिंदर सरां के करियर के लिए किसान पिता बना कर्जदार

6 of 7
बरिंदर सरां की माता कहती हैं कि फोन पर हमेशा बरिंदर यही कहते हैं कि परिवार कैसा है, गांव कैसा है। ये बता दिया करें। इससे दिल को सुकून मिलता है। उसने करीब बीस मिनट बातचीत की। बरिंदर सरां ने कहा कि सिलेक्शन या मैच के बारे में आप टीवी या अखबारों में देख लिया करें। सिलेक्शन का भरोसा है मुझे। बरिंदर सरां के साथी खिलाडिय़ों ने कहा कि अगर टीम इंडिया के अन्य बॉलर साथ देते तो हम मैच जीत जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेटर बरिंदर सरां के करियर के लिए किसान पिता बना कर्जदार

7 of 7
बरिंदर सरां के साथ गली क्रिकेट खेलने वाले बलराज, काजलदीप, शगनदीप, लवचरण, गुरविंद्र, कुलवीर, जसदीप, वीर सिंह, अनखदीप सिंह, इंद्रजीत, गगनजीत, जगदीप सिंह, मनजीत सिंह, सतनाम ने बरिंदर सरां को खेलता देख खुशी जताई। उनका गांव हरियाणा के बिल्कुल कोने पर बसा है। युवाओं में प्रतिभा है, लेकिन मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। सरकार को गांव में स्टेडियम बनाना चाहिए। इसके अतिरिक्त खेल की सुविधाएं देनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें