फतेहाबाद जिले के कस्बा भूना में प्राइवेट बस में हुए ब्लास्ट के बाद 9 पुलिसवाले सस्पेंड हुए, 150 जवान तैनात हुए, तब जाकर मामले का असली सच सामने आया। देखिए, ये रिपोर्ट।
विज्ञापन
2 of 6
फतेहाबाद बस ब्लास्ट का आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
ब्लास्ट के बाद इमरजेंसी ड्यूटी पर हाजिर नहीं मिलने पर अगले दिन 9 पुलिसकर्मियों को एसपी ने सस्पेंड कर दिया गया। इसके अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के भी कान खड़े हो गए। बस ब्लास्ट की गूंज पूरे देश में सुनाई देने दी तो मामला रातोंरात हाई प्रोफाइल हो गया।
विज्ञापन
3 of 6
फतेहाबाद बस ब्लास्ट का आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
सस्पेंड होने वाले पुलिसकर्मियों में सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार लोहान, ईएएसआई रमेश कुमार, रमेश कुमार, दलवीर सिंह, बद्री प्रसाद, हेड कांस्टेबल दयाराम, सत्यदेव, महावीर सिंह, रमेश कुमार शामिल थे, जो चेकिंग के दौरान ड्यूटी पर मौजूद नहीं मिले।
4 of 6
फतेहाबाद में चलती बस में धमाके का असली सच
डीएसपी सिटी गुरदयाल सिंह की चेकिंग कार्रवाई में इन सभी पुलिसकर्मियों की गैरमौजूदगी पर एक्शन लेने हुए एसपी ने इन्हें तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। एसपी ने कहा था कि जो पुलिसकर्मी ईमानदारी व निष्ठा से ड्यूटी करेंगे उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
बस में ध्ामाके की दहश्ात में यात्री
- फोटो : amar ujala
पुलिस कप्तान ने भी मामले का पटाक्षेप करने के लिए अपनी टीम सहित पूरी ताकत झोंक दी थी। घटना के बाद से लगभग 150 जवान सादी वर्दी में और 4 टीमें अलग से इस मामले की जांच कर रहे थे। आखिरकार कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस बस ब्लास्ट के आरोपी तक जा पहुंची और उसे धर-दबोच लिया।
फतेहाबाद जिले में आज सुबह चलती बस में हुए धमाके का असली सच
पुलिस ने 48 घंटे बाद भूना के नजदीक गांव जांडली कलां के पास निजी बस में हुए विस्फोट की गुत्थी सुलझा ली थी। आरोपी खेत में फसलों की जानवरों-पक्षियों से रखवाली के काम में आने वाला विस्फोटक एक बोतल में लेकर जा रहा था, जो गर्मी पाकर फट गया। पुलिस ने आतंकी साजिश से इनकार किया।