फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप ने पार की हदें, बेटी ने रो-रोकर सुनाई आपबीती, मां के पैरों तले जमीन खिसकी

Tue, 18 Jul 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
rape
बाप ने मासूम बेटी के साथ हैवानियत की हद पार कर दी। बेटी ने रो रोकर आपबीती सुनाई तो मां के पैरों तले जमीन खिसक गई और मामला जानकर पुलिस भी सन्न है।
 
विज्ञापन

2 of 5
दुष्कर्म करने वाले सौतेले पिता को गिरफ्तार
मामला हरियाणा के फतेहाबाद का है। जिले के मॉडल टाऊन के पपीहा रेस्टोरेंट में छापेमारी करके महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले सौतेले पिता को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन पर सूचना दी थी जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सौतेले पिता को काबू कर लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

3 of 5
दुष्कर्म करने वाले सौतेले पिता को गिरफ्तार
आरोप है कि सौतेला पिता पिछले तीन महीने से दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी पिता शारीरिक तौर पर दिव्यांग है। हिसार निवासी पीड़िता ने खुद पुलिस कंट्रोल रूम में शनिवार सुबह सूचना दी कि उसका सौतेला पिता उसके साथ तीन महीने से दुष्कर्म कर रहा है। शनिवार को भी वह उसे फतेहाबाद के मॉडल टाऊन में स्थित एक रेस्टोरेंट में ले गया था। लड़की ने वहीं कमरे से फोन करके पुलिस को सारी बात बताई। 

4 of 5
सौतेले बाप ने बेटी के साथ दुष्कर्म
महिला थाना प्रभारी बिमला देवी ने बताया कि सूचना मिलने पर महिला थाना पुलिस ने टीम के साथ रेस्टोरेंट में छापेमारी की। इस दौरान मौके से रंगे हाथों पिता और पीड़िता बेटी को बरामद कर लिया। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि वह सौतेले पिता के स्कूल में ही कम्प्यूटर टीचर है। पिछले तीन महीने से उसके साथ गलत काम किया जा रहा था। अगर वह विरोध करती है तो बदनामी करने और मारने की धमकी देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सौतेले बाप ने बेटी के साथ दुष्कर्म
थाना प्रभारी ने बताया किलड़की को मेडिकल के लिए नागरिक अस्पताल में ले जाया गया है। वहीं सौतेले बाप ने बेटी के साथ दुष्कर्म करने की बात को भी कबूला है। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लड़की की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें