फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 साल के बच्चे ने थाने में कर दी ऐसी हरकत, पुलिसवालों ने पीट डाला बाप

Tue, 18 Jul 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
beaten
तीन साल के बच्चे ने थाने में ऐसी हरकत कर दी कि पुलिसवालों ने उसके पिता को पीट डाला और ऐसा कांड भारत देश में ही हो सकता है, जानिए मामला।
विज्ञापन

2 of 7
beaten
घटना हरियाणा के कैथल की है। शहर के पुलिस स्टेशन में एक केस के सिलसिले में एक शख्स बच्चे को लेकर आ गया। बच्चे ने थाने में बाथरूम कर दिया और इससे गुस्साए पुलिस कर्मचारियों ने उसके पिता की जमकर धुनाई की। पुलिस कर्मचारियों को गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने उसको करीब तीन घंटे तक पुलिस स्टेशन में बैठाए रखा। 
विज्ञापन

3 of 7
पिटाई
पीड़ित व्यक्ति का आरोप है कि वह पुलिस कर्मचारियों से यह पूछता रहा है कि उसका कसूर क्या है और पुलिस कर्मचारी उसको जाति सूचक शब्द कहते हुए उसको प्रताड़ित करते रहे। पीड़ित ने एसपी से पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। गांव सेगा निवासी जसविंद्र सिंह ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे वह शहर पुलिस स्टेशन में उसकी बहन के घर पर हुए झगड़े के मामले की शिकायत देने आया था। 

4 of 7
beaten
उसकी बहन गुरमेल की पट्टी अफगान में शादी हुई है। उसका जीजा उसके बहन को शराब पीकर परेशान करता है। उसने पुलिस स्टेशन में कंप्लेन लिखवा दी। इसके बाद थाने के मुंशी ने उसको बाहर बैठने के लिए कहा। उसने बताया कि उसके साथ उसका तीन साल का बेटा गौरव भी आया हुआ था। उसके बेटे ने पुलिस स्टेशन के ग्राउंड में पेशाब कर दिया। 
विज्ञापन

5 of 7
man beaten
तभी एक पुलिस कर्मचारी ने उसकी माता केलो देवी को अपशब्द बोलना शुरू कर दिया। उसने विरोध किया तो पुलिस कर्मचारी ने उसको थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद दो पुलिस कर्मचारी उसे पीटते हुए अंदर ले गए। अंदर ले जाने के बाद दोनों पुलिस कर्मचारी व एक अन्य सादी वर्दी में पुलिस कर्मचारी ने उसकी जाति पूछी। जिस पर उन्होंने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। पुलिस ने उसे तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा। 
विज्ञापन

6 of 7
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
पुलिस कर्मचारियों ने उससे वहां पड़े सामान की ढुलाई का काम करवाया। जसविंद्र ने बताया कि उसकी मां व उसकी बहन ने पुलिस कर्मचारियों से काफी गुहार लगाई लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी और उसका मोबाइल तक छीन लिया। जसविंद्र ने एसपी को शिकायत देकर दोनों पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मारपीट, झगड़ा - फोटो : फाइल फोटो
पता लगाया जा रहा है कि झगड़े का कारण क्या था। मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत की जा रही है। थाना शहर पुलिस कर्मचारियों का व्यवहार पिछले सप्ताह भी चर्चा में आया था। जब देर रात हुए एक सड़क हादसे में दुकानदार की मौत के बाद ट्रक चालक पुलिस की मौजूदगी के बावजूद फरार होना बताया गया था। साथ ही यह भी बताया गया था कि पुलिस कर्मचारियों ने पीसीआर में रखे पानी के कैंपर से पानी नहीं दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें