अपने पहनावे को लेकर खास चर्चा में रहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्टाइल के कई लोग मुरीद हैं। अब इनमें एक नाम और जुड़ गया है जो उनके ड्रेस में कुछ ओर बदलाव करने के इच्छुक हैं।
विज्ञापन
2 of 7
ashley rebello
ये नाम है है बॉलीवुड के मशहूर ड्रेस डिजाइनर एश्ले रिबेलो का। सोमवार को आईएनआईएफडी के कार्यक्रम में चंडीगढ़ पहुंचे एश्ले ने अमर उजाला से खास बातचीत में यह खुुलासा किया।
विज्ञापन
3 of 7
ashley rebello
एश्ले ने पीएम मोदी के स्टाइल में थोड़ा सा बॉलीवुड का तड़का लगाने की ख्वाहिश जताई है। सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और जैकलीन फर्नांडिज बॉलीवुड स्टार के ड्रेस डिजाइन करने वाले एश्ले रिबेलो को पीएम का ड्रेसिंग स्टाइल लाजवाब लगता है पर एश्ले इसमें चार चांद लगाना चाहते हैं।
4 of 7
modi dress
उनका कहना है कि रैलियों के दौरान पीएम को तरोताजा रहने के लिए परिधानों के अलग-अलग रंगों का चयन करना चाहिए। एश्ले ने बताया कि पीएम मोदी की जैकेट्स शानदार हैं। उन्हें जैकेट में लाइट कलर का अधिक उपयोग करना चाहिए। इससे उनका व्यक्तित्व अधिक प्रभावी नजर आएगा।
विज्ञापन
5 of 7
ashley rebello
एश्ले के मुताबिक पीएम के लिए आकर्षक कलर में मिंट और लाइट पर्पल ज्यादा बेहतर हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी या अन्य बड़े समारोह में पीएम को बंद गले का सूट पहनना चाहिए, वो उन पर फबेगा। एश्ले बताते हैं कि ‘मोदी कुर्ता’ की दुनियाभर में चर्चा है।
विज्ञापन
6 of 7
ashley rebello
एश्ले रिबेलो ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का व्यक्तित्व भी बेहतरीन है। अभी वह कैजुअल ज्यादा पहनते हैं। राहुल को फार्मल ड्रेस और नेहरू जैकेट पहनना चाहिए।
एश्ले रिबेलो ने कहा कि पीएम मोदी पर पार्टी में सूट उनके ऊपर ज्यादा खिलेगा। एश्ले के अनुसार राहुल के ऊपर ब्लू, डार्क ग्रे और चाकलेटी कलर का सूट बेहतर लुक देंगे।