फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM वीरभद्र के भतीजे को कुचलने वाले बलराज का सुराग मिला, फरीद ने खोले कई राज

Fri, 24 Feb 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
अकांक्ष सेन की हत्या का आरोपी फरीद सिंह
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के भतीजे अकांक्ष को कुचलने वाले बलराज रंधावा का सुराग पुलिस को मिला गया है। फरीद सिंह ने भी कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
विज्ञापन

2 of 9
Akansh Murder - फोटो : File Photo
अकांक्ष हत्याकांड में गिरफ्तार हरमेहताब सिंह उर्फ फरीद को पुलिस ने रिमांड अवधि समाप्त होने पर जिला अदालत में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने पिछली दो बार रिमांड के लिए जो आधार बनाए थे, उन्हीं पर अदालत से फरीद का फिर से तीन दिन का रिमांड मांगा। अदालत ने पुलिस की दलीलें सुनने के बाद फरीद को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

3 of 9
अकांक्ष के हत्यारोपियों का लुकआउट नोटिस - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने जांच अधिकारी सेक्टर-3 की एसएचओ पूनम दिलावरी से पहले 6 दिन के रिमांड के दौरान रिकवरी के बाबत पूछा। इस पर एसएचओ ने बताया कि पुलिस को बलराज के नानके से बीएमडब्ल्यू कार बरामद हुई है। हालांकि कार पंजाब पुलिस को लावारिस हालत में खड़ी मिली थी। वहीं, जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी बार-बार बयान बदल रहा है। साथ ही वह जांच में सहयोग भी नहीं कर रहा है।

4 of 9
हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
अदालत ने इस बार रिमांड का आधार पूछा तो जांच अधिकारी ने बताया कि इस बार फरीद ने डिस्क्लोजर स्टेटमेंट में बताया है कि उसे पता है कि बलराज सिंह रंधावा कहां है। उसके अनुसार बलराज इस समय अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास एक दोस्त के घर पर ठहरा है। इसलिए पुलिस को उसे वहां लेकर जाना है और मुख्य आरोपी बलराज सिंह रंधावा की गिरफ्तारी करनी है। इसलिए उसका तीन दिन का रिमांड मांगा गया है।
विज्ञापन

5 of 9
akansh
गिरफ्तारी के बाद से पुलिस फरीद का तीन बार रिमांड ले चुकी है। पहली दो बार पुलिस ने उसका तीन-तीन दिन का रिमांड लिया था। पुलिस ने फरीद को तीनों बार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष ही पेश किया। वहीं, पुलिस ने हर बार उसके रिमांड के लिए मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी, कार की बरामदगी और फरीद के मोबाइल की रिकवरी को आधार बनाया। कार की बरामदगी होने के अलावा पुलिस अब तक फरीद से कुछ भी बरामद नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

6 of 9
अकांक्ष के हत्यारोपियों का लुकआउट नोटिस - फोटो : अमर उजाला
इस बार भी पुलिस ने रंधावा की गिरफ्तारी और फरीद से मोबाइल बरामदगी की बात कही। पुलिस के अनुसार फरीद ने अपने मोबाइल से शेरा के साथ हुए झगड़े के दौरान कुछ फोटो खींचे थे। इसे उसने वायरल कर दिया था। वहीं उसने वीडियो भी शूट किया था। यह मोबाइल उसने जब वह बंगलूरू गया था वहां फेंक दिया था। उससे वह बरामद करना है। यह फोटो और वीडियो केस के लिए काफी अहम सबूत हो सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 9
Akansh Murder case - फोटो : अमर उजाला
अदालत ने अपने आदेश में कहा कि पुलिस अगर फरीद को लेकर अमृतसर जाती है तो उसे फरीद का वहां के स्थानीय सरकारी अस्पताल में उसका मेडिकल कराना होगा। साथ ही स्थानीय थाने में डीडीआर भी दर्ज करानी होगी। इसकी एक कॉपी कोर्ट में पेश करनी होगी। साथ ही यह भी कहा कि अगर आरोपी फिर से बयान बदलता है तो उसे उसी समय जहां भी हों वहां के इलाका मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करें और उसके बयान दर्ज करवाएं।

8 of 9
हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर, मामले में सबूत जुटाने के लिए सीएफएसएल विशेषज्ञ की टीम बुधवार को फिर से सेक्टर-3 थाने पहुंची। विशेषज्ञ बीएमडब्ल्यू की बारीकी से जांच करने के लिए उसे  सेक्टर-36 स्थित सीएफएसएल कार्यालय ले गए हैं। वहां एक्सपर्ट की टीम कार की बारीकी से जांच करेगी। इसके अलावा पुलिस ने विशेषज्ञों से गाड़ी की मैकेनिकल रिपोर्ट जल्द से जल्द देने की मांग की है ताकि रिपोर्ट को लगाकर केस को मजबूत किया जा सके।
विज्ञापन

9 of 9
हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
अकांक्ष सेन की हत्या मामले में पुलिस मुख्य आरोपी बलराज सिंह रंधावा को पकड़ने के लिए लगातार पंजाब में छापेमारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस टीम बलराज के काफी करीब पहुंच चुकी है। इसके अलावा पुलिस ने बलराज के मामा पर भी काफी दबाव बना रखा है। पता चला है कि पुलिस बलराज को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। वहीं बुधवार को दिनभर बलराज सिंह रंधावा के कोर्ट में या पुलिस थाने में सरेंडर करने की चर्चाएं बनी रहीं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें