फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM वीरभद्र के भतीजे की मंत्री के पोते ने की हत्या, केस में आया चौंकाने वाला मोड़

Wed, 15 Feb 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
अकांक्ष के हत्यारोपियों का लुकआउट नोटिस - फोटो : अमर उजाला
मंत्री के पोते ने कार से कुचलकर मुख्यमंत्री वीरभ्रद सिंह के भतीजे की हत्या कर दी। वारदात के 4 दिन बाद मामले में एक नया चौंका देने वाला मोड़ आ गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
अकांक्ष के हत्यारोपियों का लुकआउट नोटिस - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, दोनों आरोपियों में से एक हरमेहताब सिंह उर्फ फरीद ने गिरफ्तारी से बचने के लिए जिला अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होगी। वहीं फरीद की ओर से एडवोकेट सुखदीप सिंह बराड़ द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि हरमेहताब मामले में बेकसूर है और उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। जिस कार से यह वारदात हुई, वह न तो उसका मालिक है और न ही वह उस कार को चला रहा था।
विज्ञापन

3 of 7
हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
याचिका में कहा गया है कि हादसे के वक्त कार बलराज सिंह रंधावा चला रहा था। ऐसे में उसके खिलाफ आईपीसी 302 (हत्या की धारा) के तहत उसके खिलाफ केस नहीं बनता। वैसे भी हरमेहताब की अकांक्ष से कोई रंजिश नहीं थी। पुलिस केस के अनुसार भी देखा जाए तो वारदात को लेकर उसकी कोई आपराधिक मंशा नहीं बनती। फरीद को इसलिए आरोपी बनाया गया है, क्योंकि वह बलराज के साथ कार में था।

4 of 7
Akansh Murder case - फोटो : अमर उजाला
वहीं पुलिस को हरमेहताब से कुछ रिकवर भी नहीं करना है। ऐसे में वह अग्रिम जमानत मिलने पर पुलिस जांच भी ज्वाइन करने को तैयार है। याचिका पर जिला अदालत में मंगलवार को सुनवाई होगी। दूसरी ओर पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी लगी है, जिसमें दिख रहा है कि वारदात वाली रात को पौने तीन बजे तक  बलराज सिंह रंधावा और हरमेहताब उर्फ फरीद  अकांक्ष के सेक्टर-9 स्थित कैफे में ही थे। उनके साथ तीन लड़कियां भी मौजूद थीं।
विज्ञापन

5 of 7
हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी में दिख रहा है कि जब अकांक्ष 2:45 बजे कैफे से बाहर आता है तो फरीद अन्य लोगों के साथ निकल रहा होता है और दोनों रुककर हाथ भी मिलाते हैं। बलराज फरीद से कुछ देर पहले ही कैफे से बाहर निकल गया था। उस समय नहीं लगा कि उनके बीच में कुछ हुआ था। वहीं हत्या करने के आरोपियों का यूटी पुलिस चार दिन बाद भी सुराग लगाने में नाकाम रही है। वहीं सोमवार को पुलिस के आला अफसर सेक्टर-3 के थाने में बैठकर मीटिंग ही करते दिखे।
विज्ञापन

6 of 7
akansh
डीएसपी सेंट्रल राम गोपाल, एसएचओ सेक्टर-3 पूनम दिलावरी व अन्य इंस्पेक्टर पूरा दिन मीटिंग करते रहे। शाम को डीआईजी आलोक कुमार भी थाने में पहुंच गए। उसके बाद फिर मीटिंग रात तक चली। वहीं पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों के बैंक खातों की भी डिटेल्स हासिल की। पुलिस अब उनकी भी जांच कर रही है कि पिछले तीन चार दिन में उन्होंने कहां-कहां से पैसे निकाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
डीआईजी आलोक कुमार ने बताया कि अभी तक न तो आरोपियों का और न ही बीएमडब्ल्यू का र्कोई सुराग लग पाया है। पुलिस जांच में लगी हुई है उम्मीद है कि जल्द कामयाबी मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें