फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों प्रशंसकों का दिल तोड़ दुनिया छोड़ गया ये नामी गायक

Tue, 09 Jun 2015 07:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
गपने गीतों के माध्यम से लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले एक पंजाबी गायक ने खुद जिंदगी को अलविदा बोल दिया। उन्होंने तनाव के चलते घर पर फंदा लगा लिया। देखिए, मौके की तस्वीरें।
विज्ञापन

लाखों प्रशंसकों का दिल तोड़ दुनिया छोड़ गया ये नामी गायक

2 of 7
ये पंजाबी गायक हैं धर्मप्रीत। अज्ज साडा दिल तोड़ता, दिल किसे होर दा, टूटे दिल नही जुड़दे आदि गीतों से उन्होंने लोगों के दिलों में पहचान बनाई थी। 2006 में आई एल्बम 'टूटियां तड़क करके' तो काफी कामयाब हुई थी।
विज्ञापन

लाखों प्रशंसकों का दिल तोड़ दुनिया छोड़ गया ये नामी गायक

3 of 7
1995 में गायकी शुरू करने वाले धर्मप्रीत ने 2006 तक करीब 30 सुपरहिट एल्बम निकाली। 2006 के बाद उनकी कोई एल्बम ज्यादा कामयाब न हो पाई। पहले जैसी सफलता न मिलने के कारण धर्मप्रीत ने ये जानलेवा कदम उठाया।

लाखों प्रशंसकों का दिल तोड़ दुनिया छोड़ गया ये नामी गायक

4 of 7
घटना का सोमवार शाम को उस समय पता चला जब पड़ोसियों ने देखा कि सुबह से ही गायक धर्मप्रीत घर से बाहर नही निकला तो उन्होने उसके घर का दरवाजा खटखटाया लेकिन किसी ने खोला नही। पड़ोस के कुछ लोगों ने जब घर के अंदर दाखिल होकर कमरे का दरवाजा तोड़ा तो सामने धर्मप्रीत का शव फंदे पर लटक रहा था। उन्होने तुरंत इस की सूचना थाना कैंट पुलिस को दी।

विज्ञापन

लाखों प्रशंसकों का दिल तोड़ दुनिया छोड़ गया ये नामी गायक

5 of 7
सूचना मिलने पर पहुंची थाना कैंट पुलिस ने शव को नीचे उतारा और उसके परिजनों को सूचना दी। इस मामले की जांच कर थाना कैंट प्रभारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि आस पड़ोस के लोगों के अनुसार धर्मप्रीत बीते कुछ समय से गायकी के क्षेत्र में कामयाबी नही मिलने की वजह से तनाव में रहने लगा था।
विज्ञापन

लाखों प्रशंसकों का दिल तोड़ दुनिया छोड़ गया ये नामी गायक

6 of 7
पुलिस के मुताबिक मौके के हालात बताते हैं कि बीती रात जब वह घर पर आया तो इसी तनाव में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली उन्होंने बताया कि मृतक गायक की पत्नी छुटियां होने के चलते अपने बच्चे संग अपने मायके गई थी जिस को सूचना दे दी गई है और उनके आने बाद ही अगली कारवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाखों प्रशंसकों का दिल तोड़ दुनिया छोड़ गया ये नामी गायक

7 of 7
पंजाबी एक्टर राणा रणबीर ने कहा कि धर्मप्रीत के खुदकुशी करने से पंजाबी संगीत जगत को बडा झटका पहुंचा है। उन्होंने कहा कि जब वर्ष 2004 में उनके साथ उसने विदेश जाकर प्रोग्राम किया था तो उस समय का पूरा दृश्य उनके दिमाग में घूमने लगा। भगवान उसकी आत्मा को शांति दे और उसके परिवार को यह ये दुख सहने की शक्ति दें ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें