डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम से मिलने के लिए एक परिवार ने ऐसी हरकत कर दी, पुलिस विभाग और जेल में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
2 of 8
Ram rahim
आनन फानन में कार्रवाई की गई और परिवार को शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया। परिवार के लोगों ने बताया कि कनाडा जाने से पहले वह अपनी बेटी को ‘पिताजी’ से आशीर्वाद दिलाने लाए थे। पूछताछ के बाद परिवार को जाने दिया गया। हुआ यूं कि सिरसा का एक परिवार बेटी को छोड़ने दिल्ली एयरपोर्ट जा रहा था। उनकी 19 वर्षीय बेटी एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए कनाडा जा रही थी।
विज्ञापन
3 of 8
Ram Rahim
रास्ते में सुनारिया जेल पड़ी तो उन्होंने अपनी कार जेल की ओर मोड़ दी। जैसे ही कार ने एक नाका पार किया तो सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में पता चला कि रविवार को सिरसा निवासी जगमाल अपनी बेटी गुरप्रीतकौर को परिवार के सदस्यों के साथ कार द्वारा दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़ने के लिए जा रहा था। गुरप्रीत को दिल्ली से कनाडा जाना था। जहां उसे एमबीबीएस में एडमिशन लेना है।
4 of 8
Ram rahim
गुरप्रीत ने 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई रामरहीम के स्कूल से की थी। उसने परिजनों से सुनारिया जेल में बंद रामरहीम से मिलने की इच्छा जाहिर की। जिस पर कार में सवार गुरप्रीत कौर के पिता जगमाल के अलावा उनकी पत्नी, बहन, चाचा का लड़का मुकेश आदि सुनारियां जेल के लिए कार को लेकर चल दिए। परिवार ने सुनारिया जेल के रास्ते में पड़ने वाले एक नाके को पार कर लिया। कार के जेल की तरफ जाने की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
5 of 8
Ram rahim
आनन फानन में चौकसी बरतते हुए दूसरे नाके से पहले ही पुलिस ने परिवार को कार समेत हिरासत में ले लिया। जांच पड़ताल की गई तो परिवार सिरसा का निकला। गुरप्रीतकौर के पास कनाडा जाने के लिए वीजा भी था। करीब तीन घंटे तक की गई पूछताछ के बाद परिवार को जाने दिया गया।
विज्ञापन
6 of 8
Ram rahim
परिवार सिरसा से सुनारिया जेल में बंद राम रहीम से मिलने के लिए जा रहा था। नाके पर ही पुलिस ने कार सवारों को रोक लिया था। परिवार कनाडा के लिए बेटी को छोड़ने दिल्ली एयरपोर्ट पर जा रहा था। - राजेंद्र सिंह, एसएचओ शिवाजी कॉलोनी
विज्ञापन
7 of 8
Ram rahim
बिना अनुमति के मिलने जा रहा परिवार
पुलिस के अनुसार, सिरसा के परिवार के पास सुनारिया जेल में बंद रामरहीम से मिलने की भी कोई परमीशन नहीं थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उन्हें अनुमति के संबंध में जानकारी नहीं थी। बेटी राम रहीम के स्कूल में पढ़ी थी, इसलिए उससे आशीर्वाद लेना चाहती थी।
आखिर एक नाका पार कैसे किया?
सुनारिया जेल तक जाने के लिए अधिकारियों ने रास्ते में पांच नाके बनाए हुए हैं। सिरसा के परिवार ने रामरहीम से मिलने जाने के दौरान एक नाके को पार कर लिया था। सवाल यह उठता है कि आखिर उनकी कार ने एक नाके को भी कैसे पार कर लिया ? हालांकि शिवाजी कॉलोनी पुलिस दावा कर रही है कि पहले नाके पर ही परिवार को रोक लिया गया था।