फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजर आ जाएं ये लक्षण तो बिल्कुल भी देर न करें, देखिए कितने बड़े खतरे में हैं आप!

Tue, 24 Apr 2018 05:58 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
consult doctor
अगर आपको ये लक्षण नजर आ जाएं तो बिल्कुल भी देर न करें और संभल जाएं। वरना आप बहुत बड़े खतरे में पड़ जाएंगे, जानिए कैसे?
विज्ञापन

2 of 9
doctor and Patient
26 वर्षीय एक युवती को अकसर थके रहने और कभी-कभार शरीर में दर्द की शिकायत रहती थी। स्थानीय डाक्टर ने उनकी कई बार जांच की, लेकिन मर्ज पकड़ में नहीं आया। जब वे पीजीआई पहुंचीं तो डॉक्टरों ने उनका विटामिन डी का टेस्ट करवाया। जांच में पता चला कि उनके शरीर में विटामिन डी का स्तर तय मानकों से काफी कम था। ऐसे कई सारे मरीज हैं, जो विटामिन डी कमी से जूझ रहे हैं। दिक्क्त यह है कि ज्यादातर लोगों को इसकी जानकारी ही नहीं होती। जिस तरह से रोजाना विटामिन, प्रोटीन की डोज जरूरी है, उसी तरह से विटामिन डी की भी डोज जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 9
Doctor's advice
विटामिन डी की कमी से क्या होता है
हड्डियां और मांसपेशियां कमजोर होती हैं। शरीर की इम्युनिटी कम होती है, इससे वायरल इंफेक्शन होने के चांस होते हैं। शरीर में हमेशा थकान और दर्द की भी शिकायत रहती है। आंत में सूजन और घाव होने के चांस बढ़ते हैं। कमर और शरीर के निचले हिस्सों में दर्द होना खासकर पिंडलियों में। कुछ मामलों में बालों का झड़ना और पीरियड्स का अनियमित होना देखा गया है। आंत की पाचन क्षमता कमजोर होती है।

 

4 of 9
doctor
विटामिन डी की कमी को ऐसे पूरा करें
नारियल या तिल का तेल शरीर में लगाकर रोजाना 20 मिनट तक धूप में बैठें। तेल जब शरीर के अंदर जाता है तो उसका कोलेस्ट्राल विटामिन डी में कन्वर्ट होता है। इससे विटामिन डी का स्तर बढ़ता है। विटामिन डी का स्तर बढ़ाने का दूसरा स्रोत डाइट है। शाकाहारी व्यक्ति रोजाना आधा लीटर गाढ़ा वाला दूध लें। दूध पसंद नहीं है तो दही या छाछ भी ले सकते हैं। इसके अलावा हफ्ते में एक बार कम से कम 250 ग्राम पनीर भी खाएं। मांसाहारी खाने वाले व्यक्ति देसी अंडे का सेवन करें। इसके अलावा वे सी-फूड का भी सेवन करें। सी-फूड में सबसे ज्यादा विटामिन डी पाया जाता है।
विज्ञापन

5 of 9
doctor
क्यों जरूरी होता है विटामिन डी
- कैल्शियम को शरीर के अंदर खींचने का काम करता है।
- इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखता है। इससे वायरल इंफेक्शन नहीं होता।
- आंत की लेयर को मजबूत रखता है, ताकि बाहर के कीटाणु अंदर न जा सकें।
विज्ञापन

6 of 9
doctor
टेस्ट कराएं
अगर हड्डियों या मसल्स में दर्द रहता है तो 25-हाइड्रॉक्सी विटामिन डी ब्लड टेस्ट कराएं। इसे विटामिन डी डिफिसिएंशी टेस्ट भी कहते हैं। अगर शरीर में दर्द नहीं है तो भी यह टेस्ट करा सकते हैं। अगर लेवल कम निकलता है तो छह महीने या साल भर बाद दोबारा करा सकते हैं। इसकी बाजार में कीमत करीब 1200 रुपये होगी। सरकारी अस्पताल में थोड़ा सस्ता हो सकता है।
विज्ञापन

7 of 9
चिकित्सक
कितना विटामिन डी होना चाहिए
किसी भी सेहतमंद शख्स में विटामिन डी का लेवल 50 नैनोग्राम/मिलीग्राम होना चाहिए। हालांकि 20 से 50 नैनोग्राम/मिलीग्राम के बीच नार्मल रेंज है, लेकिन डॉक्टर 50 को ही बेहतर मानते हैं। अगर लेवल 25 से कम है तो डॉक्टर की सलाह लें और विटामिन डी के डोज लें।

8 of 9
doctor
ज्यादा भी खतरनाक होता है
विटामिन डी अगर बहुत ज्यादा हो तो बहुत खतरनाक हो सकता है। ज्यादा तब माना जाता है, जब शरीर में लेवल 800-900 नैनोग्राम/मिली तक पहुंच जाए। ऐसा होने पर किडनी फंक्शन से लेकर मेटाबॉलिज्म तक पर असर पड़ता है। हालांकि विटामिन डी बहुत ही कम मामलों में इस लेवल तक जा पाता है।
विज्ञापन

9 of 9
doctor
आजकल विटामिन डी की कमी के काफी मरीज आ रहे हैं। दरअसल आजकल लोग धूप में कम और इंडोर रहना ज्यादा पसंद करते हैं। इससे विटामिन डी की कमी होती है और कई बीमारियों का खतरा बढ़ता है। यदि दिनभर थकान या शरीर में दर्द रहता तो डाक्टर से विटामिन डी की जांच करवाएं।
- उषा दत्ता, प्रोफेसर, गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी पीजीआई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें