फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमत्कार: ट्रक के अंदर घुस गई कार, पूरा परिवार खत्म लेकिन मां की लाश से चिपकी रही मासूम

Mon, 15 May 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फगवाड़ा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 10
एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
ये चमत्कार नहीं तो और क्या है? मदर्स डे के दिन पूरा परिवार खत्म हो गया लेकिन 8 महीने की मासूम जिंदा बच गई। हादसे की तस्वीरें देखकर यकीं नहीं होगा...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
जी हां, यकीं नहीं होता लेकिन पंजाब के फगवाड़ा होशियारपुर रोड पर आज सुबह एक भयानक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई लेकिन कार में मौजूद एक 8 महीने की बच्ची जिंदा और बिल्कुल सही-सलामत बच गई। 
विज्ञापन

3 of 10
एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयानक था लेकिन हैरानी तब और होती है जब इस हादसे के बाद 8 महीने की बच्ची को सिर्फ एक-दो मामूली खरोंचे आईं है। सच में ये मदर्स डे के दिन चमत्कार ही है।

4 of 10
family killed in road accident in Phagwara
दरअसल, फगवाड़ा होशियारपुर रोड पर कार और ट्रक की आमने सामने की टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। एक व्यक्ति घायल है। वहीं हादसे में आठ माह की बच्ची बाल-बाल बच गई। आठ माह की बच्ची को मामूली चोटें आई हैं। 
विज्ञापन

5 of 10
family killed in road accident in Phagwara
हादसा गांव खुर्रमपुर के पास हुआ। टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई। ट्रक चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई और फरार हो गया। सदर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों घायलों को डीएमसी लुधियाना रेफर किया गया है।
विज्ञापन

6 of 10
family killed in road accident in Phagwara
हादसा रविवार सुबह हुआ। लुधियाना के एक ही परिवार के लोग माता चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन कर क्विड कार लौट रहे थे। वे फगवाड़ा के पास पहुंचे तो कार की टक्‍कर सामने से आ रहे ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के पड़खच्‍चे उड़ गए और ट्रक में आग तक लग गई। कार में दो महिलाओं और तीन बच्‍चों सहित सात लोग सवार थे।
विज्ञापन

7 of 10
family killed in road accident in Phagwara
जानकारी के अनुसार लुधियाना के ताजपुर रोड निवासी कारोबारी सुरिंदर कुमार (40) अपनी पत्नी रीना (35), बेटे राघव (10), मानव (7), साढू विकास (30), उसकी पत्नी शिखा (28) और उनकी बेटी शिविका (आठ माह) के साथ क्विड कार से हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी धाम माथा टेकने गए थे।

8 of 10
family killed in road accident in Phagwara
वहां से लौटते समय उनकी कार (पीबी 10 एफएन/2968) की फगवाड़ा के गांव खुर्रमपुर के पास होशियारपुर की तरफ जा रहे ट्रक (पीबी 10टी/9031) के साथ आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक को आग लग गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

9 of 10
family killed in road accident in Phagwara
हादसे में रीना, राघव, मानव, विकास और शिखा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सुरिंदर कुमार गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं आठ माह की शिविका बाल-बाल बच गई। उसे मामूली खरोंचे आई हैं।
विज्ञापन

10 of 10
एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सदर थाना प्रभारी इंसपेक्टर लखबीर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसा ट्रक चालक की गलती से हुआ है। ट्रक काफी तेज गति में था और एक गाड़ी को ओवरटेक करने के चक्कर में कार से टकरा गया। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया है जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें