फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपकी जेब में रखे नोट नकली तो नहीं, ऐसे करें असली की पहचान, 6 तरीके

Thu, 30 Nov 2017 05:09 PM IST
अनिल पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
money
कहीं आपकी जेब में रखे नोट नकली तो नहीं। ऐसा हो सकता है, इसलिए असली की पहचान करने के तरीके जान लीजिए, आपके बड़े काम आएंगे।
विज्ञापन

2 of 7
money shimla
वॉटर मार्क: सभी असली नोटों की लेफ्ट साइड पर महात्मा गांधी का हल्का शेडेड वॉटर मार्क होता है । जब आप नोट को तिरछा करेंगे तो इस वाटर मार्क में अलग-अलग दिशाओं में जाने वाली लाइनें दिखाई देंगी। इसके साथ ही अंकों में नोट का मूल्य भी लिखा होता है।
विज्ञापन

3 of 7
money
सिक्योरिटी थ्रेड: सिक्योरिटी थ्रेड असली नोटों को पहचानने का बहुत ही भरोसेमंद तरीका है। यह थ्रेड महात्मा गांधी की फोटो के लेफ्ट साइड में होता है, जिस पर भारत और आरबीआई लिखा होता है। ध्यान रहे कि 5 से 50 रुपये के नोटों के तार पर केवल भारत छपा होता है।

4 of 7
money - फोटो : money
पहचान चिन्ह: 20 रुपये और इससे ज्यादा मूल्य के नोटों पर फ्लोरल प्रिंट के ठीक नीचे एक पहचान चिन्ह बना होता है। यह खास तरह का निशान होता है जो सभी नोटों में यह अलग आकार का होता है और वाटर मार्क के बाईं ओर दिखाई देता है। 20 रुपये में यह वर्टिकल रेक्टेंगल, 50 रुपए में चकोर, 100 रुपये में ट्राइएंगल होता है।
विज्ञापन

5 of 7
भारतीय रुपया - फोटो : Getty Images
रजिस्ट्रेशन: वॉटर मार्क के बिल्कुल लेफ्ट साइड में फ्लोरल प्रिंट होता है। नोट में बैक टू बैक दो फूल बने होते हैं। यह सामने से खाली और पीछे से भरा हुआ होता है। इस डिजाइन को रोशनी में रख कर देखा जा सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
money
उभरा हुआ प्रिंट: 20 रुपये और उससे अधिक मूल्य के नोटों पर फ्लोरल प्रिंट, अशोक स्तंभ, पहचान चिन्ह, रिजर्व बैंक की गारंटी, मूल्य अदा करने का वचन, रिजर्व बैंक के गवर्नर के हस्ताक्षर, महात्म गांधी की तस्वीर और रिजर्व बैंक की सील उभरे प्रिंट में बने होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
धन निवेश
ऑप्टिकल वैरिएबल इंक : 500 रुपये और 1000 रुपये के नोटों पर मूल्य रंग बदलने वाली इंक (ऑप्टिकल वैरिएबल इंक) से लिखा होता है। जब हम नोट को सीधा पकड़ते हैं तो हरा और इसे थोड़ा तिरछा करने पर यह हमें नीले रंग का दिखाई देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें