इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बम की कॉल ने पुलिस की नींद उड़ा दी। फोन आते ही अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में आला अफसर दल बल समेत एयरपोर्ट पहुंच गए।
विज्ञापन
2 of 6
एयरपोर्ट पर बम की कॉल ने उड़ाई पुलिस की नींद
- फोटो : अमर उजाला
दशहरे से ठीक एक दिन पहले सोमवार को इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस समय भगदड़ मच गई। जब किसी ने पुलिस के कंट्रोल रूम फोन कर एयरपोर्ट के अंदर बम होने के बारे में सूचित किया। इसके बाद पुलिस व एयरपोर्ट अधिकारी तुरंत हरकत में आए।
विज्ञापन
3 of 6
एयरपोर्ट पर बम की कॉल ने उड़ाई पुलिस की नींद
- फोटो : अमर उजाला
जिला पुलिस व रिजर्व फोर्सेज की टीमें तुरंत एयरपोर्ट पर पहुंच गई। साथ ही सारे एयरपोर्ट एरिया की जांच की। हालांकि किसी भी तरह कोई बम नहीं मिला। जबकि पुलिस व सिक्योरिटी एजेंसियां इस चीज को हलके में नहीं ले रही है। उन्होंने एयरपोर्ट के सुरक्षा घेरे को मजबूत कर दिया है। ताकि कोई भी उक्त घेरे को नुकसान न पहुंचा पाए।
4 of 6
एयरपोर्ट पर बम की कॉल ने उड़ाई पुलिस की नींद
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कंट्रोल रूम पर सुबह के समय कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने अपना नाम महिपाल पुनिया बताया जा रहा है। उसने एयरपोर्ट एरिया में बम होने के बारे में सूचित किया था। इसके बाद मोहाली व चंडीगढ़ पुलिस की टीमें, बम डिस्पोजल स्कवॉयड व डॉग स्कवायॅड दस्ते मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
5 of 6
एयरपोर्ट पर बम की कॉल ने उड़ाई पुलिस की नींद
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पार्किंग, वेटिंग एरिया, डिपार्टचर व एराइवल गेट सब की जांच की गई। एसएसपी मोहाली गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि कॉल ट्रेस कर ली गई। यह भोपाल से आई थी। उन्होंने कहा कि यह पक्का है कि यह फेक कॉल की थी।
एयरपोर्ट पर बम की कॉल ने उड़ाई पुलिस की नींद
- फोटो : अमर उजाला
एयरपोर्ट के अंदर ही नहीं बल्कि बाहर भी सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। इसके अलावा जिले में स्थित सेना के प्रतिष्ठानों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। ताकि उनहें कोई किसी भी तरह का नुकसान न पहुंचा पाए। इसके अलावा एयरपोर्ट भी अधिकारियों की एक मीटिंग हुई। जिसमें सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया गया है।