फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के बारे में 20 ऐसी बातें जिन्हे जानकर यहां रहने वालों को गर्व होगा!

Wed, 26 Apr 2017 09:43 AM IST
amarujala.com- Presented by : रिशु राज सिंह
विज्ञापन
1 of 21
चंडीगढ़ के बारे में 20 खास बातें - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ को भारत का सबसे आधुनिक और सफाई वाला शहर कहा जाएं तो भी यह गलत ना होगा। चंडीगढ़ में मज़ा और उत्साह दोनों है तो चलिए आज अद्भुत शहर चंडीगढ़ के बारे में कुछ रोचक तथ्य जानतें है।
विज्ञापन

2 of 21
चंडीगढ़ ओपन हैंड - फोटो : file photo
1. आजादी से पंजाब की राजधानी लाहौर थी लेकिन 1947 में आजादी के बाद पंजाब को एक अलग राजधानी की जरूरत पड़ी जिसकी वजह से चंडीगढ़ अस्तित्व में आया।  
विज्ञापन

3 of 21
- फोटो : फाइल फोटो
2. ली कोर्बुज़िए ने मानव शरीर के अनुरूप चंडीगढ़ की अवधारणा की थी। हेड' की तर्ज पर सेक्टर 1 कैपिटल कॉम्प्लेक्स, दिल सिटी सेंटर सेक्टर -17 , फेफड़ों के लिए खुले स्थान और हरियाली, संचार प्रणाली की तर्ज पर 7V और 'मस्तिष्क के लिए शैक्षिक संस्थानों के लिए जगह दी थी। 

4 of 21
aerial view of chandigarh city
3. चंडीगढ़ के गोल चक्कर और पार्क में आपको कोई भी मूर्ति नही मिलेगी और यह आर्किटेक्ट ली कार्बुजिए की शर्त के अनुसार है। 
 
विज्ञापन

5 of 21
चंडीगढ़ के बारे में 20 खास बातें
4. चंडीगढ़ को अपना नाम चंडी मंदिर से मिला है और आज भी यह मंदिर इस शहर का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। 
विज्ञापन

6 of 21
जवाहरलाल नेहरू - फोटो : self
5. चंडीगढ़ भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के सपनों का शहर है। 
विज्ञापन

7 of 21
aerial view of chandigarh city - फोटो : अमर उजाला
6. हरे पेड़ इस शहर की योजना का एक प्रमुख हिस्सा है एक आकड़ें के अनुसार 26 फूल प्रजातियों और 22 पेड़ प्रजातियां से शहर भरा हुआ है। 

8 of 21
चंडीगढ़ प्रशासन - फोटो : DEMO Pics
7. चंडीगढ़ का अधिकारिक लोगो (प्रतीक चिन्ह) 'खुला हाथ' है जो शांति और सुलह का खुला संदेश भेजता है। 

9 of 21
सेक्टर 17 प्लाजा
8. चंडीगढ़ में अधिकांश सरकारी अधिकारियों या सरकारी सेवानिवृत्त लोगो के घर मिलेंगे और इस शहर को 'पेंशनभोगीओं के स्वर्ग' का खिताब मिला हुआ है। 

10 of 21
Panjab University - फोटो : amar ujala
9. चंडीगढ़ विश्वविद्यालय चुनाव का पागलपन युवाओं मे विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तुलना के बराबर होता है। 

11 of 21
aerial view of chandigarh city
10. भारत सरकार के अध्ययन के अनुसार चंडीगढ़ देश के सबसे साफ शहरों में से एक है। 

12 of 21
aerial view of chandigarh city
11. मानव विकास सूचकांक में चंडीगढ़ भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सूची में सबसे ऊपर है। 

13 of 21
चंडीगढ़ के बारे में 20 खास बातें
12. वर्तमान में चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा दोनों की राजधानी है। 

14 of 21
चंडीगढ़ के बारे में 20 खास बातें
13. चंडीगढ़ को प्रसिद्ध फ्रांसीसी वास्तुकार ली कोर्बुज़िए के द्वारा डिजाइन किया गया था। 

15 of 21
Chandigarh Rose Festival 2017
14 चंडीगढ़ के रोज़ गार्डन का नाम एशिया के सबसे बड़े रोज़ गार्डन के नाम से विख्यात है आपको रोज गार्डन 1600 से भी अधिक गुलाब प्रजातियां मिल जायेंगी। 
 

16 of 21
रॉक गार्डेन - फोटो : file photo
15. रोज़ गार्डन की तरह रॉक गार्डन भी लोगो को अपनी तरफ आकर्षित करता है आपको जानकर हैरानी होगी कि चंडीगढ़ के रॉक गार्डन का निर्माण नेकचंद ने कचरे का प्रयोग कर बनाया है।

17 of 21
रॉक गार्डन चंडीगढ़ के निर्माता नेकचंद - फोटो : फाइल फोटो
16. चंडीगढ़ के पडोसी शहरों पंचकूला और मोहाली दोनों के एक साथ ट्राईसिटी कहा जाता है। 

18 of 21
- फोटो : File Photo
. चंडीगढ़ की मोहक और बोटिंग का मजा देने वाली सुखना झील का निर्माण 1958 में किया गया था और यह एक मानव निर्मित झील है। 

19 of 21
- फोटो : अमर उजाला
18. एक सर्वे एक अनुसार चंडीगढ़ में रहने वाले लोग भारत के अन्य राज्यों में रहने वाले लोगो से अधिक खुशहाल जीवन व्यतीत करते है।

20 of 21
- फोटो : amar ujala
20. दुनिया में चंडीगढ़ को अपनी सुंदरता सफाई और हरियाली के कारण 'सिटी ब्यूटीफुल' कहा जाता है। 
विज्ञापन

21 of 21
aerial view of chandigarh city - फोटो : अमर उजाला
20. चंडीगढ़ और पंचकुला सेक्टरों में आपको सेक्टर 13 नहीं मिलेगा क्योकि चंडीगढ़ में सेक्टर 13 नहीं है इसके पीछे एक अंधविश्वासी विश्वास है कि 13 शुभ नहीं होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें