फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लिश का एग्जाम पेपर क्लीयर करना है, तो ये पांच नंबरी फॉर्मूला अपनाएं, कोचिंग की जरूरत ही नहीं

Wed, 27 Feb 2019 04:05 PM IST
खुशबू गोयल रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
exam paper
सीबीएसई का इंग्लिश का पेपर अच्छे नंबरों से क्लीयर करना चाहते हैं, तो ये पांच नंबरी फॉर्मूला अपनाकर सफलता हासिल कर सकते हैं, कोचिंग की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। टिप्स जानने के लिए क्लिक करें।
विज्ञापन

2 of 7
exam paper
2 मार्च को अंग्रेजी का पेपर है। अंग्रेजी का पेपर थोड़ा लंबा होता है, इसलिए बच्चों को खास तैयारी करनी पड़ेगी। लेकिन उनकी शिकायत रहती है कि पेपर आता तो था, पर समय के अभाव में पूरा नहीं कर पाए। इसलिए स्टूडेंट्स को रणनीति बनाकर चलना होगा, ताकि कोई सवाल नहीं छूटे। अमर उजाला की इस खास सीरीज में आज अंग्रेजी विषय की अध्यापिका संगीता छाबड़ा द्वारा दिए गए कुछ ऐसे टिप्स पढ़िए, जो अंग्रेजी के पेपर में अच्छे मार्क्स लाने में आपकी मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
exam paper
रीडिंग के लिए मिलने वाले समय का करें सदुपयोग
अंग्रेजी का पेपर लंबा होता है, इसलिए शुरू के 15 मिनट पेपर को अच्छे से पढ़ें और समय को ध्यान में रखते हुए सभी प्रश्न बांट लें। इसके बाद बगैर एक पल गंवाए लिखना शुरू कर दें।

4 of 7
exam paper
पैसेज के सवालों को पहले पढ़ें
अनसीन पैसेज बनाने से पहले उसके सवालों को पढ़ें और फिर पैसेज पढ़ें। सवालों के जवाब जैसे जैसे मिलते जाएं, उन्हें अंडरलाइन कर दें और फिर लिख लें। इस तरह आपका समय भी बचेगा।
विज्ञापन

5 of 7
exam paper - फोटो : डेमो
स्पेलिंग्स का रखे खास ध्यान
अंग्रेजी के पेपर में स्पेलिंग का पूरा ध्यान रखें। भले ही आपका आंसर कितना भी बढ़िया क्यों न हो, लेकिन गलत स्पेलिंग से आपके नंबर कट सकते हैं। सवाल में जितना पूछा जाए सिर्फ उतना ही लिखें। कहानी लिखने की जरूरत नहीं है। आपका जवाब कसा हुआ होना चाहिए। ओवर राइटिंग बिल्कुल भी न करें।
विज्ञापन

6 of 7
exam paper
टू द प्वाइंट लिखें
राइटिंग सेक्शन के लिए लेटर, निबंध आदि लिखने से पहले उसके महत्वपूर्ण बिंदुओं को लिख लें, ताकि कोई प्वाइंट छूटे नहीं और आपका समय भी बर्बाद न हो। इस सेक्शन में वर्ड लिमिट के अनुसार ही लिखें। जो पूछा गया है, सिर्फ उसी के बारे में लिखें। लंबे आंसर लिखने का कोई फायदा नहीं होगा, समय ही बर्बाद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
exam paper
रीडिंग के लिए समय निकालें
ऐसा अकसर होता है स्टूडेंट्स आंसर में वह बातें भी लिख देते हैं जो पूछा नहीं जाता। इसलिए सवाल में जितना पूछा जाए उतना ही जवाब लिखें। इसी के साथ अंग्रेजी का पेपर पूरा कर लेने के बाद दोबारा पढ़ने के लिए समय जरूर निकालें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें