अगर आप रसोई घर में खुले पीसे हुए मसाले, हल्दी, मिर्च व अन्य चीजों का इस्तेमाल करते हैं, तो आप बहुत बड़े खतरे में हैं। कई खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं, डिटेल के लिए खबर पढ़ें।
विज्ञापन
2 of 6
Indian Spices
खुले पीसे हुए मसाले, हल्दी, मिर्च और अन्य चीजों को बेचने वालों की अब खैर नहीं है। पंजाब कमिश्नरेट फूड एंड ड्रंग एडमिनिस्ट्रेशन इस मामले को लेकर काफी गंभीर है। विभाग ने साफ किया है कि कोई भी खुले में मसाले बेचते पकड़ा गया तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। इसके तहत जुर्माना व जेल तक हो सकती है। विभाग ने दुकानदारों से सहयोग की अपील की है। इस संबंधी विभाग की तरफ से सभी जिलों के अधिकारियों और अस्पतालों को आदेश जारी किए गए हैं। साथ ही तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
3 of 6
spices
जानकारी के मुताबिक, पंजाब सरकार ने पूरे राज्य में तंदरुस्त पंजाब मुहिम चलाई हुई है। इसके तहत लोगों के खाने-पीने के लिए उपलब्ध सारी चीजों पर सेहत विभाग व फूड सप्लाई विभाग की नजर रहती है। इसी बीच विभाग के ध्यान में आया था कि खुले मसाले कई जगह बिक रहे हैं और इनमें कई तरह की मिलावट होती हैं, जो सेहत के लिए खतरनाक होती हैं। ऐसे में विभाग ने इस दिशा में सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
4 of 6
cancer diseases
कैंसर जैसे घातक रोग होने का खतरा
खुले मसालों में रंग व अन्य तत्वों को शामिल कर मिलावट की जाती है, जो शरीर के लिए अति घातक होती है। इससे कई तरह के गंभीर रोग होने का खतरा बना रहता है, जिसमें कैंसर का सबसे अधिक खतरा रहता है। इसके अलावा दिल का रोग, हाई ब्लड प्रेशर व शुगर आदि रोगों को भी मिलावटी मसाले न्योता देते हैं। ऐसे में लोगों को इनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए।
विज्ञापन
5 of 6
सब्जी की दुकान
- फोटो : अमर उजाला
सब्जी मंडियों और कालोनियों में सबसे ज्यादा डर
इलाके में लगने वाली सब्जी मंडियां और जहां पर छोटी कालोनियां अवैध तरीके से बसी होती हैं, वहां पर खुले सामान बिकने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। ऐसे में सेहत विभाग के अधिकारियों को कहा गया है कि वह सभी चीजों पर काफी करीब से नजर रखें। खुले में कोई भी मसाला बेचता मिले तो तुरंत उस पर कार्रवाई करें।
पंजाब में हर जिले में कैंसर से पीड़ित मरीज
मोहाली समेत पूरे पंजाब में कैंसर के मरीज बढ़ रहे हैं। अब तक मोहाली में करीब 900 तक कैंसर पीड़ित मरीज पहुंच चुके हैं, जिन्हें पंजाब सरकार द्वारा इलाज के लिए आर्थिक मदद जारी की गई है। ऐसे में विभाग की सोच है कि किसी तरह मिलावटी चीजों के प्रयोग को रोका जाए।