फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव: इस दवा में जितना होना चाहिए, उससे कहीं ज्यादा एल्कोहोल

Sun, 01 Jan 2017 10:02 AM IST
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
शराब से ज्यादा केरला की दवाई में एल्कोहोल
जिस दवा में 8 प्रतिशत तक ही अल्कोहल होना चाहिए था ,उसमें 50 प्रतिशत से भी अधिक तक अल्कोहल होने के प्रमाण मिले हैं। पढ़ें रिपोर्ट।
विज्ञापन

2 of 8
शराब से ज्यादा केरला की दवाई में एल्कोहोल
आयुर्वेदिक इलाज में उपयोगी उक्त दवा केरला की एक कंपनी तैयार करती है। यह दवा कुरुक्षेत्र स्थित हरियाणा के उस एकमात्र राजकीय आयुर्वेदिक कालेज में भी सप्लाई की गई थी जिसे दो साल पहले आयुष यूनिवर्सिटी बनाने की घोषणा सरकार कर चुकी है। अमर उजाला को उक्त संस्थान में स्टेट ड्रग टेस्टिंग लैब के शुरु होने की जानकारी मिली थी।
विज्ञापन

3 of 8
शराब से ज्यादा केरला की दवाई में एल्कोहोल
जब लैब की जानकारी हासिल की गई तो यहां केरला की एक दवा की टेस्टिंग किये जाने पर अत्याधिक मात्रा में अल्कोहल होने का रहस्य भी सामने आया। इसकी पुष्टि स्टेट ड्रग टेस्टिंग लैब में नियुक्त के गए टेक्नीकल स्टाफ ने की है। श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक कालेज की प्रिंसीपल डा.ऊषा दत्त के समक्ष स्टेट ड्रग टेस्टिंग लैब के स्टाफ ने बताया कि यह औषद्यी ब्रांड की यह दवा कई तरह के रोगों में उपयोगी होती है।

4 of 8
शराब से ज्यादा केरला की दवाई में एल्कोहोल
यह प्रोडक्ट द फार्मास्यूटिकल कार्पोरेशन (आईएम) केरला लिमिटेड, कुट्टानेलूर, थ्रीसर-680014 (ए गवर्नमेंट आफ केरला अंडरटेकिंग) जीएमपी-आईएसओ 9001-2008 सर्टिफाइड कंपनी द्वारा तैयार किया जाता है। इसकी सप्लाई हरियाणा आयुष विभाग की ओर से कुरुक्षेत्र के श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक कालेज में हुई थी।
विज्ञापन

5 of 8
शराब से ज्यादा केरला की दवाई में एल्कोहोल
बताया यह भी गया है है कि उक्त दवा की कई सील बोतलें स्टोर पर पड़े पड़े फट चुकी हैं। लैब स्टाफ का मानना है कि बंद बोतलों का फटना भी अधिक अल्कोहल की बड़ी वजह हो सकती है। फिलहाल अधिकारियों ने इस दवा पर रोक लगा दी है। वहीं आगामी कार्रवाई हरियाणा आयुष विभाग के पास उक्त रिपोर्ट जाने के बाद ही होगी।
विज्ञापन

6 of 8
शराब से ज्यादा केरला की दवाई में एल्कोहोल
श्रीकृष्ण राजकीय आयुर्वेदिक कालेज की प्रिंसीपल डा.ऊषा दत्त ने अमर उजाला को बताया कि कुछ ही दिन पहले हरियाणा सरकार के आयुष विभाग ने आयुर्वेदिक दवाओं की टेस्टिंग कराने के उद्देश्य से यह लैब कुरुक्षेत्र में शुरु की है। प्रदेशस्तर की इस लैब में फिलहाल सिर्फ कालेज के अस्पताल में सप्लाई की जा रही 68 दवाओं का ही ड्रग टेस्टिंग किया जाएगा,ताकि इन दवाओं की गुणवत्ता की पुख्ता जानकारी विभाग के पास में हो।
विज्ञापन

7 of 8
शराब से ज्यादा केरला की दवाई में एल्कोहोल
स्टेट ड्रग टेस्टिंग लैब में ​अब तक 15 दवाओं की काफी बारीकी से जांच हो चुकी है। यहां खास बात यह है कि फिलहाल अब तक हुई 15 आयुष दवाओं में से सिर्फ एक दवा की गुणवत्ता अत्याधिक मात्रा में अल्कोहल मिलने की पुष्टि हुई है,जबकि अगले दिनों में अन्य दवाओं का लैब में टेस्टिंग कराई जाएगी। राजकीय आयुर्वेदिक कालेज की प्रिंसीपल डा.ऊषा दत्त ने बताया कि उन्हें उच्चाधिकारियों से निर्देश मिले हैं कि प्रतिदिन 10 दवाओं के लैब टेस्टिंग सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

8 of 8
शराब से ज्यादा केरला की दवाई में एल्कोहोल
कुरुक्षेत्र में शुरु की गई स्टेट ड्रग टेस्टिंग लैब में अभी तक जहां आयुर्वेदिक कालेज की 68 दवाओं की टेस्टिंग हो रही है,वहीं अगले दिनों में हरियाणा ही नहीं,बल्कि दूसरे राज्य भी इस सरकारी लैब में आयुष दवाओं की लैब टेस्टिंग करा सकेंगे। बताया या है कि लैब के लिए 66 तरह के कैमिकल की आवश्यकता है,अभी शुरुआती दौर में ही 44 कैमिकल लैब में सप्लाई किये जा चुके हैं, शेष 22 की डिमांड सरकार को भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें