अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'दंगल' जिन फौगाट बहनों की जिंदगी पर बेसड है, उन बहनों ने चंडीगढ़ में जो सच भी बताया जो फिल्म में नहीं है।
विज्ञापन
2 of 5
महावीर फोगाट
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म दंगल से पहले अपनी किताब अखाड़ा को रिलीज करने के लिए द्रोणाचार्य अवॉर्डी महावीर फौगाट चंडीगढ़ आए थे। उनके साथ उनकी दो बेटियां रितु फौगाट और संगीता फौगाट भी पहुंचीं थीं। फौगाट बहनें कहती हैं कि सभी को पता है कि हम किस परिवार से हैं। आज तक तो कोई लड़का इतनी हिम्मत नहीं कर पाया कि हमें प्रपोज कर सके, इस बात का बुरा भी लगता है, लेकिन हम अपने लक्ष्य के लिए फोकस्ड हैं।
विज्ञापन
3 of 5
चंडीगढ़ प्रेस क्लब में महावीर फौगाट
फिल्म दंगल का गाना ‘बापू तू हानिकारक है’ फौगाट पर सटीक बैठता है। यह बात उनकी दोनों बेटियों रितू और संगीता ने भी मानी है। वह बताती हैं कि पिता जी का अनुशासन बेहद कड़ा था। वह कहती हैं कि गाने में सच्चाई है। वह बताती हैं कि हमें ट्रेनिंग देने के लिए पिता जी तीन बजे उठकर अभ्यास कराते थे। वह बताती हैं कि जिस दिन कभी पापा सुबह के समय नहीं रहते और हम थोड़ी मस्ती करते तो मां यह सब पिता को बता देती थी। इसके बाद तो कई बार पिटाई भी होती थी।
4 of 5
चंडीगढ़ प्रेस क्लब में महावीर फौगाट
महावीर की जिंदगी पर आधारित फिल्म दंगल पर संगीत ने कहा की पापा को बिल्कुल उसी ढंग से आमिर न उतारा है, जिस तरह से हमनें उन्हें देखा है। बल्कि फिल्म में तो अभी तक उन्हें फिर बहुत शांत दिखाया है, ट्रेनिंग के दौरान तो वह जो भी हाथ में आता था वही मार देते थे। ये बापू सुबह तीन बजे उठाता है और खुद दो बजे उठता है। 8 किलोमीटर की रनिंग के बाद स्प्रिंट लगवाते हुए अखाड़े में दांव लगवाता है। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि वह सेहत के लिए खतरनाक नहीं बल्कि बहुत खतरनाक हैं।
गौतलब है कि महावीर फौगाट आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी खुद की चार बेटियों के साथ परिवार की पांच लड़कियों को इंटरनेशनल रेसलर बनाया है। इसमें से तीन तो ओलंपियन है। गीता, बबीता और विनेश फौगाट जिस दावों के दम पर दुनिया को हिला रही हैं वो महावीर फौगाट की ही देन हैं। उन्होंने साल 2000 में करनम मलेश्वरी देवी के मेडल जीतने के बाद महावीर ने अपनी बेटियों को रेसलर बनाने की थानी। आज वे एक सफल कोच, सफल पिता और सफल रेसलर भी हैं।