पहलगाम के रास्ते में पड़ी बर्फ ने 26 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। बर्फबारी के कारण 28 जून से श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होना मुश्किल है। इस बार सबसे कठिन यात्रा होगी।
Trending Videos
विज्ञापन
EXCLUSIVE: अमरनाथ यात्रा की विहंगम तस्वीरें
2 of 4
हालांकि बालटाल के रास्ते से यात्रा अपने निश्चित समय पर शुरू हो जाएगी। अभी से कई लंगर समितियों ने बर्फ पर ही लंगर लगाने के लिए टेंट लगाना शुरू कर दिया है। शेषनाग और पंचतरणी में यात्रियों के ठहरने के लिए जो प्रबंध किया गया है वो भी बर्फ पर ही है।
विज्ञापन
EXCLUSIVE: अमरनाथ यात्रा की विहंगम तस्वीरें
3 of 4
एसएबीएलओ के प्रधान ने बताया कि उन्होंने श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के साथ रविवार को बालटाल से पवित्र गुफा तक के रास्ते का निरीक्षण किया। पहलगाम से पवित्र गुफा तक बने रास्ते बर्फ से ढके हुए हैं। ठाकुर ने बताया कि वे पिछले 26 साल से यहां आ रहे हैं लेकिन इतनी बर्फ पहली बार देखी है।
प्रधान ठाकुर ने बताया कियात्रा शुरू होने से पहले एसएबीएलओ पहलगाम और बालटाल के रास्तों, लंगर समितियों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का निरीक्षण करती है। ताकि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान कोई परेशानी न आए।