फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो युवी की वापसी में लेडी लक से भी ज्यादा काम कर गया 'भंगड़ा'

Sat, 07 Jan 2017 05:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
युवी की वापसी की वजह - फोटो : अमर उजाला
युवी की टीम इंडिया में वापसी में लेडी लक को तो अहम माना ही जा रहा है। लेकिन वापसी की इससे भी बड़ी एक वजह है...और यह 'भंगड़ा'। जानिए कैसे?
विज्ञापन

2 of 6
युवी की वापसी की वजह - फोटो : सोशल मीड‌िया
कहते हैं ‘लेडी लक’ किसी का भी भाग्य बदल सकता है और यह बात मध्य क्रम के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह पर सटीक बैठती है। लंबे समय से टीम इंडिया में वापसी के लिए प्रयासरत युवराज सिंह ने दिसंबर के शुरू में हेजल कीच से विवाह रचाया था और एक माह बाद ही उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ 15 जनवरी से शुरू हो रही वनडे और टी-20 सीरीज के लिए दोनों टीमों में चुन लिया गया। नए साल में हरफनमौला क्रिकेटर युवराज सिंह से अब उनके फैंस की उम्मीदें और बढ़ गईं हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
युवी की वापसी की वजह - फोटो : pti
युवराज सिंह ने आखिरी वनडे मैच 2013 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। उनका घरेलू मैचों में अच्छा प्रदर्शन भी उन्हें टीम में एंट्री दिलाने में मददगार साबित हुआ है। युवराज सिंह ने पिछले साल टी-20 एशिया और वर्ल्ड कप में वापसी कर सभी को प्रभावित किया था। दोनों टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में युवी ने कोहली का नाजुक क्षणों में साथ देकर टीम इंडिया को जीत की दहलीज तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। 

4 of 6
युवी की वापसी की वजह
वहीं टी-20 वर्ल्ड कप के मोहाली में खेले गए मैच के दौरान युवी मांसपेशी में खिंचाव के कारण पूरा टूर्नामेंट नहीं खेल सके थे। रणजी सीजन में पंजाब टीम की कमान संभालने वाले युवी ने बड़ौदा के खिलाफ 260 रनों की पारी खेली थी।
विज्ञापन

5 of 6
युवी की वापसी की वजह - फोटो : Social Media
युवी की शादी में विराट ने डाला था भंगड़ा 
वनडे और टी-20 के नए कप्तान चुने गए विराट कोहली भी युवराज सिंह के करीबी दोस्त हैं। हाल की में युवराज की शादी में विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ शामिल होकर भंगड़ा भी डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
युवी की वापसी की वजह
मेरे परिवार के लिए खुशी का लम्हा
मैंने पहले ही कहा था कि आने वाला नया वर्ष मेरे बेटे का ही होगा। मुझे पूरी उम्मीद थी कि युवी जरूर वापसी करेगा। यह मेरे परिवार के लिए खुशी का लम्हा है।- योगराज सिंह, युवराज के पिता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें