शीला दीक्षित
- फोटो : फाइल फोटो
शीला दीक्षित (81) पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं, उनका जन्म पंजाब के कपूरथला में हुआ था । वह शनिवार सुबह ही एस्कॉर्ट्स अस्पताल में भर्ती हुई थीं। सुबह उन्हें उल्टी हुई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एस्कॉर्ट्स अस्पताल के डॉक्टर अशोक सेठ के मुताबिक, दोपहर 3.15 बजे शीला दीक्षित को दिल का दौरा पड़ा। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया और 3.55 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।