रामकिशन ग्रेवाल को शहीद का दर्जा देने पर सियासत चरम पर है लेकिन हकीकत तो ये है कि शहीद का दर्जा तो दूर उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से भी नहीं किया गया। देखिए
विज्ञापन
2 of 10
सुसाइड के बाद 'शहीद के दर्जे' पर सियासत
दिल्ली के बाद वीरवार को गांव बामला देशभर के मीडिया और राजनीति का केंद्र बना रहा। सियासत और गम के माहौल के बीच पूर्व सैनिक सूबेदार रामकिशन ग्रेवाल का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
3 of 10
सुसाइड के बाद 'शहीद के दर्जे' पर सियासत
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी कमलनाथ सहित प्रदेश के भाजपा और कांग्रेस नेता परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे और शव यात्रा में भी शामिल हुए।
4 of 10
सुसाइड के बाद 'शहीद के दर्जे' पर सियासत
अंत्येष्टि के बाद रामकिशन को शहीद का दर्जा देने पर सियासत छिड़ गई। केजरीवाल ने रामकिशन को शहीद का दर्जा देते हुए दिल्ली सरकार की मुआवजा नीति के तहत परिजनों को एक करोड़ रुपये और एक सदस्य को नौकरी देने का एलान किया।
विज्ञापन
5 of 10
सुसाइड के बाद 'शहीद के दर्जे' पर सियासत
रामकिशन के बेटे ने कहा है कि उनके पिता को शहीद का दर्जा और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की बात कही गई थी। मगर, केंद्र सरकार ने कुछ नहीं किया। हालात ये रहे कि हम अपने पिता का ठीक से अंतिम संस्कार भी नहीं कर पाए।
विज्ञापन
6 of 10
सुसाइड के बाद 'शहीद के दर्जे' पर सियासत
जसवंत ने कहा कि दिल्ली सरकार की ओर से शहीद का दर्जा देने की बात कही है। मेरे पिता ने बलिदान दिया है। वन रैंक वन पेंशन की मांग जल्द पूरी होनी चाहिए। पिता को शहीद का दर्जा देने के अलावा उनके नाम पर एक स्कूल का नाम होना चाहिए।
विज्ञापन
7 of 10
सुसाइड के बाद 'शहीद के दर्जे' पर सियासत
हम उन्हें शहीद मानते हैं, दिल्ली सरकार उन्हें शहीद का दर्जा देगी। दिल्ली सरकार इस नीति के तहत परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा देगी। -अरविंद केजरीवाल, सीएम दिल्ली
8 of 10
सुसाइड के बाद 'शहीद के दर्जे' पर सियासत
सैनिक आत्महत्या नहीं करते। वे वीर होते हैं और सीमा पर प्राण न्यौछावर करते हैं। पूर्व सैनिक का परिवार गरीब है और गरीब की मदद करना हमारा नैतिक दायित्व है। सरकार से परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। -मनोहरलाल, मुख्यमंत्री हरियाणा
9 of 10
सुसाइड के बाद 'शहीद के दर्जे' पर सियासत
मीडिया से बातचीत में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पूर्व सैनिक की मौत के लिए सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक को शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए था।
सुसाइड के बाद 'शहीद के दर्जे' पर सियासत
- फोटो : अमर उजाला
सुरजेवाला ने कहा कि खुद रक्षा मंत्री मनोहर परिकर व सीएम खट्टर को गांव आकर रामकिशन के परिजनों के आंसू पोंछने चाहिए थे। दस लाख की मुआवजा राशि को नाकाफी बताते हुए सुरजेवाला ने कहा कि दस लाख रुपये हम मोदी जी को देते हैं और वे क्या रामकिशन को वापस लौटा देंगे।