फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 फुट की टंकी पर चढ़े पूर्व सैनिक, जान गई तो मोदी जिम्मेदार

Sat, 12 Dec 2015 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
1 of 5
पूर्व सैनिक आज 80 फुट ऊंची टंकी पर चढ़ गए। उन्होंने चेताया कि अगर मांगें न मानी गई तो वे सुसाइड करेंगे और मौत की जिम्मेदार मोदी सरकार होगी। तस्वीरों में पूरा मामला।
Trending Videos
विज्ञापन

80 फुट की टंकी पर चढ़े पूर्व सैनिक, जान गई तो मोदी जिम्मेदार

2 of 5
पंजाब के लुधियाना में केंद्र सरकार से नाराज पूर्व सैनिक संघर्ष कमेटी के प्रधान परगट सिंह, महासचिव हरभल सिंह के अलावा करतार सिंह और गुरदयाल सिंह रेलवे क्वार्टरों में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गए। ऐसा होने की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

80 फुट की टंकी पर चढ़े पूर्व सैनिक, जान गई तो मोदी जिम्मेदार

3 of 5
आनन फानन में एडीसीपी परमजीत सिंह पन्नू और एसीपी रूपिंदर कौर सरां समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस के थाना डिवीजन नंबर पांच के प्रभारी बेअंत जुनेजा ने टंकी पर जाकर पूर्व सैनिकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने साफ किया कि जब तक केंद्रीय रक्षा मंत्री उनकी मांगें नहीं मानते, उनका संघर्ष जारी रहेगा।

80 फुट की टंकी पर चढ़े पूर्व सैनिक, जान गई तो मोदी जिम्मेदार

4 of 5
टंकी पर चढ़े पूर्व सैनिकों ने एक घोषणा पत्र भी लिखा। इसमें लिखा कि यदि मांगें न मानी तो टंकी से कूद कर आत्महत्या कर लेंगे। हमारी आत्महत्या के लिए पीएम, रक्षा मंत्री और वित्त मंत्री जिम्मेदार होंगे। उन पर आत्महत्या को मजबूर करने का परचा दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

80 फुट की टंकी पर चढ़े पूर्व सैनिक, जान गई तो मोदी जिम्मेदार

5 of 5
घोषणा पत्र में लिखा है कि यदि पुलिस कोई जबरदस्ती करती है तो पुलिस पर भी आत्महत्या को मजबूर करने का केस दर्ज किया जाए। उनकी आत्महत्या का कारण केंद्र सरकार की ओर से जवानों के साथ की जा रही बेइंसाफी लिखा है। उनका कहना है सरकार जवानों के बजाय अफसरों को लाभ दे रही है। कई बार की बातचीत के बाद भी इंसाफ नहीं मिला, इसलिए मजबूरी में यह कदम उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें