फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: चंडीगढ़ में चला पीला पंजा, हजारों लोगों के सिर की छत छिनी

Fri, 29 Apr 2016 11:47 AM IST
बलवान कारिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
चंडीगढ़ में पीला पंजा चलाकर ढहाए गए एक हजार घर - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ की बड़ी कॉलोनियों में से एक लाल बहादुर शास्त्री कॉलोनी पर पीले पंजे ने कहर ढाते हुए 1000 परिवारों के सिर से छत ‌छीन ली। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
चंडीगढ़ में पीला पंजा चलाकर ढहाए गए एक हजार घर - फोटो : अमर उजाला
सुबह 7 बजे से ही कॉलोनी हटाने का काम शुरू हो गया था। इसके लिए 4 जेसीबी और दूसरी मशीनरी हायर की गई थी। यह कॉलोनी सरकारी जमीन को कब्जा कर बसाई गई थी, जो पूरी तरह अवैध थी। 
विज्ञापन

3 of 5
चंडीगढ़ में पीला पंजा चलाकर ढहाए गए एक हजार घर - फोटो : अमर उजाला
कॉलोनी को ढहाने के लिए अधिकारियों की 4 टीमों का गठन किया गया था, जिसमें एक टीम रिजर्व थी। एडीसी, दो एसडीएम, तहसीलदार, सिविल डिफेंस, एसडीओ बिल्डिंग ब्रांच, एस्टेट ऑफिस की टीम मौके पर तैनात रहे। डीसी अजीत बालाजी जोशी खुद मौके का मुआयना कर नजर बनाए रखी।

4 of 5
चंडीगढ़ में पीला पंजा चलाकर ढहाए गए एक हजार घर - फोटो : अमर उजाला
यह कॉलोनी शहर की बड़ी कॉलोनियों में से एक थी। पांच और चार नंबर के बाद इसी कॉलोनी में सबसे ज्यादा घर थे। इसलिए प्रशासन किसी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं था। वीरवार शाम को उद्घोषणा कर कॉलोनीवासियों को अपना सामान लेकर कॉलोनी छोड़ने का कह दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चंडीगढ़ में पीला पंजा चलाकर ढहाए गए एक हजार घर - फोटो : अमर उजाला
डीसी अजीत बालाजी जोशी ने बताया कि शहर को स्लम फ्री बनाने के लिए अवैध कॉलोनियों को हटाया जा रहा है। आज एलबीएस कॉलोनी को ढहाया गया है। इसके बाद 4 नंबर कॉलोनी को भी हटाने की तैयारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें