फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जुलाई से रेलवे के 10 नियमों में बदलाव का असली सच आया सामने, देखिए

Wed, 05 Jul 2017 09:12 AM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
भारतीय रेलवे स्टेशन
रेलवे ने एक जुलाई से 10 नियम बदल दिए हैं, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस मैसेज का असली सच पता चला गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
रेलवे स्टेशन
वायरल मैसेज के मुताबिक, एक जुलाई से रेलवे की कई तरह की सुविधाओं में बदलाव को कर दिया है। इसके विपरीत रेलवे के अफसरों ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज वास्तविकता से परे है। दिल्ली के एक वरिष्ठ रेलवे अफसर के अनुसार रेल सुविधाओं में अभी किसी तरह का कोई व्यापक बदलाव नहीं हुआ है। यात्री भ्रांतियों और अफवाहों पर विश्वास न करें।
विज्ञापन

3 of 7
रेलवे की बल्ले-बल्ले - फोटो : File Photo
बता दें कि रेलवे ने बेटिकट यात्रियों के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत पिछले एक साल में 950 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह कमाई अपने आप में एक रिकार्ड है। इससे रेलवे को खासा राजस्व लाभ हुआ है। इसके अलावा भी पिछले एक साल में रेलवे को अन्य संसाधनों की वजह से भी बढ़िया कमाई हुई है। इसका खुलासा रेलवे की वित्तीय रिपोर्ट में हुआ है।

 

4 of 7
railway station - फोटो : अमर उजाला
वित्तीय रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक साल में टिकट जांच अभियान चलाकर बिना टिकट यात्रा करने के 9.75 लाख मामले सामने आए। ऐसे मामलों में बेटिकट यात्रा करते पकड़े गए यात्रियों से 950 करोड़ रुपये वसूल किए गए, जो गत वर्ष की तुलना से 58 करोड़ रुपये अधिक है। विभाग की ओर से इस साल भी इस कमाई को और ज्यादा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

5 of 7
रेलवे स्टेशन
रिपोर्ट बताती है कि साल 2015-16 में 8151 मिलियन यात्रियों की तुलना में वर्ष 2016-17 में कुल 8221 मिलियन यात्रियों ने रेल यात्रा की। इसके चलते रेलवे को 47,400 करोड़ रुपये की आय हुई है, जोकि पिछले वर्ष से दो हजार करोड़ रुपये अधिक है। रिपोर्ट में विभाग की ओर से दावा किया गया है कि यह अब तक की सबसे बड़ी आय है।
विज्ञापन

6 of 7
ट्रेन पैसेंजर्स
अंबाला रेल मंडल ने बेटिकट यात्रियों के खिलाफ दोबारा अभियान छेड़ दिया गया है। गत दिवस 75 टीटीई, 06 आरपीएफ जवानों की टीमें बनाकर डिप्टी सीसीएम, एसीएम, एसएस के नेतृत्व में 396 बेटिकट केस पकड़े गए। इसके अलावा अन्य तरह की पेनल्टी के 376 केस भी पकड़े गए। इन सभी केसों में 3.17 लाख रुपये जुर्माना भी वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ट्रेन पैसेंजर्स
रेलवे पर बढ़ा भरोसा
रेलवे की ओर से यात्रियों को बेहतर व आरामदायक सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास जारी है। यात्री किराए के मद में अप्रत्याशित कमाई यह दर्शाती है कि यात्रियों का रेलवे पर भरोसा बढ़ा है। बेटिकट यात्रियों पर आगे भी शिकंजा कसना जारी रहेगा।
- दिनेश कुमार, डीआरएम, अंबाला रेल मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें